{"_id":"64aab7a4bebce0d84203a603","slug":"amarnath-yatra-sadhu-somnath-brought-four-pigeons-from-kolkata-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा बर्फानी की यात्रा: कोलकाता से चार कबूतर साथ लाए साधु सोमनाथ, चार महीने से कर देखभाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा बर्फानी की यात्रा: कोलकाता से चार कबूतर साथ लाए साधु सोमनाथ, चार महीने से कर देखभाल
Sun, 09 Jul 2023 07:05 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sun, 09 Jul 2023 07:05 PM IST
सार
साधु सोमनाथ के अनुसार अमर कथा पहले सुनने वाले कोई और नहीं बल्कि कबूतरों का जोड़ा था, इसलिए वह अब बाबा के दरबार में अर्पण करने के लिए चार कबूतर लाएं हैं।
विज्ञापन
Amarnath Yatra 2023
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोलकाता के रहने वाले साधु सोमनाथ 40 से 50 संतों के साथ आए हैं। सोमनाथ के अनुसार अमर कथा पहले सुनने वाले कोई और नहीं बल्कि कबूतरों का जोड़ा था, इसलिए वह अब बाबा के दरबार में अर्पण करने के लिए चार कबूतर लाएं हैं। कबूतरों को वह पिछले चार महीने से पाल रहे हैं। उनके अनुसार इनको सिर्फ वहां छोड़कर आना है। सोमनाथ के अनुसार यह पहली बार उनकी यात्रा है।
विज्ञापन
स्थानीय तीर्थ और पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर रहे शिवभक्त
अमरनाथ यात्रियों के लिए आधार शिविर भगवती नगर से विशेष जम्मू दर्शन बस सेवा शुरू की गई है। यह बस यात्रियों को स्थानीय तीर्थ और पर्यटन स्थलों का भ्रमण करवा रही है। यात्रा रुकने की सूरत में यात्रियों के लिए यह सेवा राहत भरी है। वे स्थानीय तीर्थ और पर्यटन स्थलों से रूबरू हो रहे हैं। पर्यटन निदेशक जम्मू विवेकानंद राय और संयुक्त निदेशक सुनैना शर्मा मेहता ने आधार शिविर से हरी झंडी दिखाकर बस सेवा को शुरू किया।
विज्ञापन
आधार शिविर से जेकेआरटीसी की 4 बसों में तीर्थ यात्रियों ने सुचेतगढ़ बार्डर रिट्रीट सेरेमनी, बाहु किला बावे वाली माता मंदिर, जम्मू गंडोला, तिरुपति बाला जी मंदिर मजीन, अमर महल संग्रहालय का भ्रमण किया। पर्यटन निदेशक ने कहा कि यात्रियों के लिए बस सेवा एक नियमित सुविधा होगी। संयुक्त निदेशक मेहता ने कहा कि बस सेवा अखनूर, झिड़ी, सुचेतगढ़, परमंडल, मानसर, सुरईंसर और जम्मू के स्थानीय गंतव्यों को बढ़ावा देने का एक अवसर प्रदान करेगी।
विज्ञापन