फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   amarnath Yatra road are still snow-covered

30 दिन शेष: अभी बर्फ से ढके हैं अमरनाथ यात्रा के रास्ते

Tue, 02 Jun 2015 11:56 AM IST
Updated Tue, 02 Jun 2015 11:56 AM IST
विज्ञापन
amarnath Yatra road are still snow-covered
जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल एनएन वोहरा ने पवित्र अमरनाथ यात्रा के दोनों रास्तों का हवाई निरीक्षण किया। उनके साथ श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के सीईओ पीके त्रिपाठी भी थे।
विज्ञापन


उन्होंने बालटल-दोमेल-संगम-पंजतरणी-शेषनाग-चंदनवाड़ी-पहलगाम के रास्तों का हवाई निरीक्षण किया और वहां बर्फ की स्थिति का भी जायजा लिया। उन्होंने देखा कि वर्तमान में पवित्र गुफा, पंजतरणी और शेषनाग यात्रा कैंप साइट्स पर छह से सात फीट बर्फ जमी है।
विज्ञापन


पहलगाम वाले रस्ते से चंदनवाड़ी से पवित्र गुफा तक और बालटाल वाले रस्ते से दोमेल से पवित्र गुफा तक मार्गों पर भी काफी बर्फ है। इसे अच्छी तरह से साफ करने की आवश्यकता है। चंदनवाड़ी से पवित्र गुफा तक के मार्ग को साफ करने का कार्य पहलगाम डेवलपमेंट अथारिटी, जबकि बालटाल से पवित्र गुफा तक का पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा अंजाम दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार कुछ ऐसी होगी सुव‌िधाएं

amarnath Yatra road are still snow-covered

राज्यपाल ने संबंधित विभागों को कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया और उन्हें निर्देश दिए कि जल्द मार्गों को साफ किया जाएं। दौरे के वक्त राज्यपाल ने बालटाल और नुनवन बेस कैपों में बैठकें भी कीं। इसमें डीसी गांदरबल शौकत एजाज भट और डीसी अनंतनाग बशीर खान मौजूद रहे।

राज्यपाल ने घोड़े, डांडी, पालकी वाले और मजदूरों के पंजीकरण को अनिवार्य बनाने पर भी जोर दिया। उन्होंने पंजीकृत लोगों को शिनाख्त कार्ड दिए जाने के भी निर्देश दिए। सीईओ को सभी कैंप डायरेक्टर को कैपों में यात्रा के दौरान अनुशासन बनाए रखने के निर्देश देने को कहा।

सुरक्षा के सभी प्रबंधों को सही रूप से स्थापित करने पर भी बल दिया, जिसमें फायर एंड इमरजेंसी सर्विस के साथ ज्वाइंट कंट्रोल रूम स्थापित करना शामिल है।

राज्यपाल ने जीएम (वर्क्स) को यह भी निर्देश दिए कि शौचालयों का निकास सही हो, ताकि सफाई बरकरार रहे। बैठकों के दौरान अनंतनाग और गांदरबल के डीसी और सीएमओ को निर्देश दिए कि यात्रा के दौरान पैरा-मेडिकल स्टाफ, जरूरत के उपकरणों और दवाइयों के साथ हो। पीएचई विभाग को बालटाल, नुनवन और शेषनाग के कैपों में अंडरग्राउंड पानी के पाइप बिछाने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed