अमरनाथ यात्रा: पंजीकरण प्रक्रिया में पहले दिन दिखा उत्साह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत सहित देश भर की 432 बैंक शाखाओं में अमरनाथ यात्रा के लिए सोमवार से पंजीकरण शुरू हो गया। केंद्र शासित प्रदेशों समेत 32 राज्यों में पीएनबी, जेके बैंक और येस बैंक की शाखाओं में चंदनबाड़ी और बालटाल रूट से यात्रा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया का उत्साह पहले दिन से ही बनने लगा।
श्राइन बोर्ड के अनुसार यात्रा पंजीकरण के लिए बैंक शाखाओं में दोपहर तीन से शाम छह बजे का समय निर्धारित किया गया है। व्यस्तता के चलते बैंक समय में थोड़ा बहुत बदलाव कर सकते हैं। ज्ञात हो कि यात्रा दो जुलाई से शुरू होगी।
सोमवार को जम्मू के रेजीडेंसी रोड पर स्थित जम्मू कश्मीर बैंक की शाखा पर दोपहर साढ़े चार बजे दर्जनों की संख्या में पहुंचे लोगों ने पंजीकरण करवाया।
तीन हेली आपरेटरों की सेवाओं को जारी रखने का प्रस्ताव
पंजाब नेशनल बैंक और येस बैंक की शाखाओं में भी पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू की गई। पहला पंजीकरण जम्मू के उज्ज्वल ने जेके बैंक में कराया। कठुआ जिले में स्थापित किए गए यात्रा पंजीकरण केंद्रों में यात्रा पंजीकरण फार्म नहीं पहुंचने से परेशानी का आलम रहा।
श्राइन बोर्ड के एडिशनल सीईओ जितेंद्र कुमार सिंह के अनुसार यात्रा पंजीकरण की जागरूकता बढ़ाने के लिए जल्द ही प्रयास तेज किए जाएंगे। ज्यादा से ज्यादा लोगों तक यात्रा संबंधी जानकारी पहुंचाई जाएगी।
यात्रा तैयारियों के तहत हेलीकाप्टर आपरेटरों के साथ एग्रीमेंट को अंतिम रूप दिया जाएगा। बीते वर्ष की तरह इस बार भी तीन हेली आपरेटरों की सेवाओं को जारी रखने का प्रस्ताव है।
पंजीकरण के पहले दिन अव्यवस्था की छिटपुट शिकायतों को छोड़ सभी केंद्रों में पहला पंजीकरण करवाने की होड़ भी देखी गई। बम-बम भोले के जयघोष लगाते लोगों का उत्साह देखते ही बना। श्री अमरनाथ यात्रा श्राइन बोर्ड ने पंजीकरण के लिए जागरूकता बढ़ाने सहित यात्रा से जुड़ी तैयारियां भी तेज कर दी हैं।