फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath yatra registration date may be extend again

फिर बढ़ सकती है अमरनाथ यात्रा पंजीकरण की तिथि, लॉकडाउन की वजह से पड़ेगा तैयारियों पर असर

Tue, 14 Apr 2020 12:25 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 14 Apr 2020 12:25 AM IST
विज्ञापन
Amarnath yatra registration date may be extend again
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

लॉकडाउन बढ़ने की सूरत में अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण की तिथि फिर आगे बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। यह तिथि मई तक बढ़ाई जा सकती है। इस साल एक अप्रैल से यात्रा पंजीकरण शुरू किया जाना था, लेकिन लॉकडाउन के चलते इसे 15 अप्रैल तक स्थगित किया गया है। कोरोना वायरस के कारण यात्रा की तैयारियों पर असर पड़ सकता है।

विज्ञापन


पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक इस साल 23 जून को अमरनाथ यात्रा शुरू होनी है। इसके लिए तैयारियां की जा रही थीं, लेकिन कोरोना वायरस के कारण तैयारियों को बीच में ही रोकना पड़ा। इसमें प्रथम चरण में यात्रा पंजीकरण की प्रक्रिया को मुकम्मल बनाया जाता है, लेकिन अब तक यह प्रक्रिया शुरू ही नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


यात्रा से पहले पारंपरिक बालटाल और पहलगाम ट्रैक से बर्फ हटाने का काम किया जाता है, लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए इसमें दिक्कतें आ सकती है। इस समय प्रशासन और सरकार का सारा ध्यान कोरोना वायरस से बचाव पर लगा हुआ है। बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार अगर लॉकडाउन खींचता है तो यात्रा पंजीकरण प्रक्रिया को शुरू नहीं किया जा सकता है। यह पंजीकरण बैंक शाखाओं के माध्यम से किया जाना है। इस समय बैंकों में भी सीमित काम हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed