फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   amarnath yatra, programme, facility

Jammu News: अमरनाथ यात्रा पर साधु-संतों की सेवा की तैयारी तेज, 28 जून को विशेष यज्ञ

विज्ञापन
amarnath yatra, programme, facility
जम्मू। आगामी तीन जुलाई से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा को लेकर शहर में तैयारियां तेज हो गई हैं। देश के विभिन्न राज्यों से साधु-संतों के पहुंचने का सिलसिला जून के अंतिम सप्ताह से शुरू हो जाएगा। उनके रहने, खाने-पीने, विश्राम और अन्य सुविधाओं को लेकर धार्मिक संस्थाओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कहीं नए हॉल का निर्माण हो रहा है तो कहीं 28 जून के यज्ञ को लेकर तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

पुरानी मंडी स्थित राम मंदिर, परेड स्थित गीता भवन सहित अन्य धार्मिक स्थल प्रत्येक वर्ष साधु-संतों की सेवा और आवास की व्यवस्था करते हैं। राम मंदिर में लिफ्ट लगाने की योजना बनाई गई है। महामंडलेश्वर रामदास के अनुसार साधु-संतों को विशेष सुविधाएं देने के प्रयास किए जा रहे हैं। परेड स्थित गीता भवन में सनातन धर्म सभा पदाधिकारी लगातार बैठक कर रहे हैं। सभा के प्रधान पुरुषोत्तम दधीचि ने बताया कि कमियों को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा। मरम्मत, साफ-सफाई, हॉल समेत अन्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यात्रा की सफलता और सुरक्षा की कामना को लेकर 28 जून को विशेष धार्मिक आयोजन किया जाएगा। पांच कुंडीय यज्ञ में विद्वान आचार्य विशेष वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed