फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath Yatra: Over 7,000 pilgrims leave for twin base camps from Jammu

Amarnath Yatra 2023: पहलगाम और बालटाल के लिए सात हजार श्रद्धालु रवाना, सुबह-शाम की आरती में भाग ले रहे भक्त

Sat, 15 Jul 2023 11:21 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क/एजेंसी, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क/एजेंसी, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 15 Jul 2023 11:21 AM IST
सार

धार्मिक यात्रा में 30 जून से अब तक 80181 तीर्थयात्री जम्मू आधार शिविर से घाटी के लिए रवाना हो चुके हैं। 1.90 लाख से अधिक श्रद्धालु यात्रा कर चुके हैं। पवित्र गुफा में सुबह और शाम की आरती का श्रद्धालु आनंद ले रहे हैं। 

विज्ञापन
Amarnath Yatra: Over 7,000 pilgrims leave for twin base camps from Jammu
बालटाल से अमरनाथ गुफा की तरफ रवान होते श्रद्धालु - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

वार्षिक अमरनाथ यात्रा में शामिल होने के लिए सात हजार तीर्थयात्रियों का नया जत्था शनिवार तड़के जम्मू के आधार शिविर से रवाना हुआ। अधिकारियों ने बताया कि जत्थे में शामिल भक्त दोनों रास्तों बालटाल और पहलगाम से पवित्र गुफ की तरफ यात्रा शुरू करेंगे। पवित्र अमरनाथ यात्रा एक जुलाई से शुरू हुई और रक्षाबंधन के दिन समाप्त होगी।

विज्ञापन


यह यात्रा कश्मीर के दो मार्गों नुनवान-पहलगाम और बालटाल से होते हुए जाती है। अधिकारियों ने बताया कि 7392 तीर्थयात्रियों का 13वां जत्था कड़ी सुरक्षा के बीच 272 वाहनों के काफिले में भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ। उन्होंने बताया कि 4024 तीर्थयात्री 146 वाहनों के काफिले में पहलगाम के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

3368 श्रद्धालु सुबह 4 बजे के आसपास 126 वाहनों में बालटाल के लिए चले। इसके साथ ही 30 जून से अब तक कुल 80181 तीर्थयात्री जम्मू आधार शिविर से घाटी के लिए रवाना हो चुके हैं। देश भर से तीर्थयात्री पवित्र गुफा में पूजा करने के लिए अमरनाथ यात्रा करते हैं।

जहां प्राकृतिक रूप से निर्मित हिमलिंग होता है। शुक्रवार को सबसे अधिक 24445 तीर्थयात्रियों ने मंदिर में पूजा-अर्चना की। अब तक 1.90 लाख से अधिक श्रद्धालु यात्रा कर चुके हैं। अधिकारियों ने कहा कि आज शाम तक यह संख्या 2 लाख का आंकड़ा पार करने की संभावना है। उन्होंने कहा कि तीर्थयात्रियों को संबंधित विभागों द्वारा चौबीसों घंटे सभी सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed