फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath Yatra More than five thousand devotees visited Baba Barfani

Amarnath Yatra: पांच हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन, 2189 यात्रियों का जत्था रवाना

Wed, 27 Jul 2022 12:54 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 27 Jul 2022 12:54 AM IST
सार

मंगलवार को 5,038 श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। वहीं, जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से 2,189 श्रद्धालुओं का जत्था पवित्र गुफा के लिए भेजा गया। पवित्र गुफा में प्राकृतिक हिमलिंग का आकार घटने के बावजूद शिवभक्त जयघोष लगाते पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
Amarnath Yatra More than five thousand devotees visited Baba Barfani
बाबा बर्फानी - फोटो : amar ujala

विस्तार

अमरनाथ यात्रियों की संख्या में कमी आई है, लेकिन जो यहां पहुंचे हैं उनके जोश में कमी नहीं है। मंगलवार को 5,038 श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। वहीं, पवित्र गुफा के पास शारीरिक समस्या के चलते एक यात्री की मौत हो गई।

विज्ञापन


मंगलवार को जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से 2,189 श्रद्धालुओं का जत्था पवित्र गुफा के लिए भेजा गया। पवित्र गुफा में प्राकृतिक हिमलिंग का आकार घटने के बावजूद शिवभक्त जयघोष लगाते पहुंच रहे हैं। देशभर से श्रद्धालु प्रतिदिन जम्मू-कश्मीर पहुंच रहे हैं। इस बीच मंगलवार को आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से 2189 श्रद्धालुओं का जत्था भेजा गया। अमरनाथ यात्रा के आगे बढ़ने के साथ दर्शनार्थी यात्रियों के आंकड़े में गिरावट देखी जा रही है।
विज्ञापन


पवित्र गुफा में प्रतिदिन औसतन छह से सात हजार श्रद्धालु ही दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से भी जाने वाले जत्थे की संख्या में गिरावट आई है। यहां अब दैनिक आधार पर दो से तीन हजार ही श्रद्धालु जा रहे हैं। आधार शिविर जम्मू से बालटाल के लिए 815 श्रद्धालु भेजे गए, जिसमें 475 पुरुष, 338 महिलाएं, 2 बच्चे शामिल हैं। इसी तरह 1,001 पुरुषों, 330 महिलाओं, 39 साधु और 3 साध्वी के साथ पहलगाम के लिए 1,374 श्रद्धालुओं का जत्था भेजा गया। आधार शिविर भगवती नगर जम्मू में भक्तजन भजन कीर्तन कर पूरे माहौल को भक्तिमय बनाए हुए हैं। वहीं, जम्मू शहर में साधु संतों की टोलियां प्रभु शिव का गुणगान कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed