फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   amarnath yatra mockdrill

Jammu News: जम्मू से यात्रा के पहले जत्थे की रवानगी का मॉकड्रिल

विज्ञापन
amarnath yatra mockdrill
- प्रशासन और पुलिस टीमों के अधिकारियों ने जम्मू से उधमपुर तक जांचे सुरक्षा इंतजाम
विज्ञापन

- कश्मीर में भी सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। श्री अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले बुधवार को पहले जत्थे की रवानगी का मॉकड्रिल किया गया। पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में यात्रा में शामिल वाहनों का काफिला कड़ी सुरक्षा में निकला। इन वाहनों में एडीजीपी मुकेश सिंह, एसएसपी चंदन कोहली और जिला उपायुक्त अवनी लवासा समेत अन्य अफसर बैठे हुए थे। ये अधिकारी जम्मू से उधमपुर तक गए और रास्ते में जगह-जगह रुककर यात्रियों के लिए जरूरी बंदोबस्त की समीक्षा की। यातायात की भी व्यवस्था जांची गई।


इससे पहले एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार ने यात्रियों के सुचारू संचालन के लिए किए गए सुरक्षा उपायों का मूल्यांकन करने के लिए दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले का दौरा किया। यहां तैयारियों का आंकलन किया गया। यात्रा ट्रैक की संयुक्त टीम द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट पर भी चर्चा की गई। एडीजीपी ने सुरक्षाबलों के सभी एसएसपी और सीओ को मौके पर मॉक ड्रिल और संयुक्त ब्रीफिंग करने का निर्देश दिया। यात्रियों के साथ-साथ आम जनता की भलाई को प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि यात्रियों के लिए सुरक्षित और परेशानी मुक्त अनुभव की गारंटी के लिए सभी आवश्यक उपाय किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed