फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   amarnath yatra, mock drill

Jammu News: यात्री निवास में मॉक ड्रिल, अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा तैयारियाें को परखा

विज्ञापन
amarnath yatra, mock drill
जम्मू। अमरनाथ यात्रा तीन जुलाई से शुरू हो रही है। सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रहे, इसके लिए जम्मू पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप (एसओजी) ने शुक्रवार को भगवती नगर स्थित यात्री निवास पर मॉक ड्रिल की। दोपहर में यात्री निवास व उसके आसपास के संवेदनशील हिस्सों को घेर लिया। यात्री निवास से सटे मार्गों पर जवान चौकस रहे। अचानक इलाके में पुलिस दस्ते को देखकर लोग दंग रह गए। आपातकाल स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षाकर्मियों ने अभ्यास किया।
विज्ञापन


वहीं पुलिस ने अमरनाथ यात्रा से पहले सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए दिन-रात नाके व गश्त को बढ़ा दिया है। संदिग्ध को मौके पर रोककर गहन जांच की जा रही है। विशेष कर शालामार, पुरानी मंडी, रघुनाथ बाजार, भगवती नगर सहित अन्य संवेदनशील स्थलों पर एजेंसियों ने पैनी नजर रखी है। इसके अलावा जम्मू तवी पुल, चौथे पुल सहित अन्य यात्रा मार्गों पर अस्थायी चौकियां स्थापित की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed