फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath Yatra, LG meeting

Jammu News: अमरनाथ यात्रा की सफलता के लिए सभी हितधारक समन्वय बनाएंः एलजी

विज्ञापन
Amarnath Yatra, LG meeting
उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दिए निर्देश
विज्ञापन

सुरक्षा ग्रिड की भी समीक्षा की, सेवाएं और सुविधाएं बढ़ाने को कहा
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अमरनाथ यात्रा के सभी हितधारकों को समन्वय बनाकर काम करने का निर्देश दिया है। श्रीनगर में शुक्रवार को उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी अफसरों से जुट जाने को कहा। एलजी ने कहा कि सुरक्षा और सेवाएं दोनों का विस्तार किया जाना चाहिए।
उपराज्यपाल ने तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा एजेंसियों द्वारा तैनात सुरक्षा तंत्र और उपायों की समीक्षा की। उन्होंने शांतिपूर्ण और सफल तीर्थयात्रा सुनिश्चित करने के लिए नागरिक प्रशासन, श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड, जेएंडके पुलिस, सेना, सुरक्षाबलों और अन्य सभी महत्वपूर्ण हितधारकों के बीच निर्बाध समन्वय का निर्देश दिया। उपराज्यपाल ने यात्रा के लिए सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सेना, सीएपीएफ और जेएंडके पुलिस द्वारा स्थापित किये रहे सुरक्षा ग्रिड और विभिन्न महत्वपूर्ण कदमों के कामकाज की समीक्षा की।
विज्ञापन

उपराज्यपाल ने आकस्मिक स्थिति के लिए बनाई जा रही व्यवस्थाओं, पुलिस और सुरक्षाकर्मियों की तैनाती, लाइन विभागों समेत यात्रा प्रबंधन से जुड़ी तैयारियों के बारे में एक-एक कर जानकारी की। श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और उपराज्यपाल के प्रधान सचिव डॉ. मनदीप के. भंडारी ने यात्रा प्रबंधों और तीर्थयात्रियों के लिए सुविधाओं और सेवाओं को बढ़ाने तथा यात्रा के सुचारू संचालन के लिए उठाए गए प्रमुख कदमों की जानकारी दी गई। इस मौके पर मुख्य सचिव अटल डुल्लु, डीजीपी नलिन प्रभात, जीओसी 15 कोर लेफ्टिनेंट जनरल प्रशांत श्रीवास्तव समेत संबंधित विभागों के अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed