फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath Yatra: joint emergency center in Chandanwari

अमरनाथ यात्रा: चंदनबाड़ी में संयुक्त आपात केंद्र बनेगा

Fri, 11 Mar 2016 02:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 11 Mar 2016 02:09 PM IST
सार

  • पेयजल की सुविधा के लिए आगामी 15 जून तक पिस्सू टाप, जोजपाल आदि स्थानों पर पाइप बिछा दिए जाएंगे। 
  • वैकल्पिक रूटों पर सीईओ पीडीए ने यात्रा यातायात को सरल और सुरक्षित बनाने पर जोर दिया। पिस्सू टाप में एग्सिट कंट्रोल गेट स्थापित होगा।

विज्ञापन
Amarnath Yatra: joint emergency center in Chandanwari
अमरनाथ यात्रा 2 जुलाई से शुरु हो रही है। - फोटो : PTI

विस्तार

आगामी दो जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा 2016 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिला विकास आयुक्त अनंतनाग मुनीर फल इस्लाम ने वीरवार को विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर यात्रा से पूर्व सभी इंतजामों को मुक्कमल बनाने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन


इसमें एसएएनजेवाई-2016 की उच्च स्तरीय कमेटी की पांचवीं रिपोर्ट पर अमल करवाने और अन्य दूसरे बिंदुओं पर चर्चा की गई। यात्रा के दौरान आपात स्थिति से निपटने के लिए चंदनबाड़ी में संयुक्त आपात आपरेशन केंद्र स्थापित किया जाएगा। पेयजल की सुविधा के लिए आगामी 15 जून तक पिस्सू टाप, जोजपाल आदि स्थानों पर पाइप बिछा दिए जाएंगे। 
विज्ञापन


बैठक में घोड़े वालों का पंजीकरण, श्रमिकों, आवासीय, चिकित्सा, यातायात, राशन, ठहराने, पानी, साफ सफाई, कंट्रोल रूम, एटीएम, संचार आदि सुविधाओं पर चर्चा की गई। जिला विकास आयुक्त ने संबंधित विभागों के निर्देश दिए कि वे यात्रा संबंधी नए कार्यों से जुड़े प्रस्तावों को शीघ्र भेजे, ताकि यात्रा से पूर्व सभी कार्यों को पूरा किया जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वैकल्पिक रूटों पर सीईओ पीडीए ने यात्रा यातायात को सरल और सुरक्षित बनाने पर जोर दिया। पिस्सू टाप में एग्सिट कंट्रोल गेट स्थापित होगा। उन्होंने पीडीए और आरएंडबी विभाग को शीघ्र नए निर्माण कार्यों को शुरू करवाने के निर्देश दिए। 


सभी कैंपों में रोशनी की उचित व्यवस्था को पीडीडी विभाग सुनिश्चित बनाएगा। सीएमओ अनंतनाग ने बताया कि पहलगाम में चार शवगृह चैंबरों का निर्माण करवाकर उनमें पोस्ट मार्टम की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed