फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath yatra

अमरनाथ यात्रा के लिए पूरी स्वास्थ्य जांच के बाद ही जारी करें प्रमाण पत्र : सचिव

विज्ञापन
Amarnath yatra
श्रीनगर में हुई समीक्षा बैठक में यात्रा के दौरान स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने पर चर्चा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। अमरनाथ यात्रा 2025 की तैयारियां लगातार जारी हैं। इसी क्रम में स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा के लिए बैठक का आयोजन श्रीनगर में शनिवार को किया गया। बैठक में स्पष्ट रूप से ये निर्देश दिए गए कि श्री अमरनाथ यात्रा के लिए पूरी स्वास्थ्य जांच के बाद ही प्रमाण पत्र जारी किए जाएं। इसे अलावा तीर्थ यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा सचिव डॉ. सैयद आबिद राशिद शाह ने तीर्थयात्रियों के लिए एक मजबूत स्वास्थ्य सेवा प्रणाली सुनिश्चित करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने राज्यों द्वारा अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाणपत्र जारी करने की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने और यह सुनिश्चित करने के प्रयास करने की आवश्यकता पर बल दिया कि जारी किए जाने वाले प्रमाण पत्र इच्छुक तीर्थयात्रियों की स्वास्थ्य स्थिति की पूरी तरह से जांच करने के बाद ही जारी किए जाएं। उन्होंने यह उम्मीद जताई कि राज्य और भारत सरकार के संस्थान आगामी यात्रा 2025 के लिए अपेक्षित संख्या के अनुसार कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति करेंगे। उन्होंने विशेष रूप से हृदय रोग विशेषज्ञों, श्वसन चिकित्सकों और एनेस्थेटिस्ट की आवश्यकता पर ध्यान केंद्रित किया। इसके बाद यात्रा पुस्तिका का अनावरण और राज्यों और एमओएचएफडब्ल्यू को प्रशंसा प्रमाण पत्र वितरित किए गए। बैठक में कई राज्यों के एम्स प्रतनिधि, पीजीआईएमईआर चंडीगढ़, जेआईपीएमईआर पुडुचेरी के साथ-साथ बनारस हिंदू विश्वविद्यालय मेडिकल कॉलेज, आरएमएल अस्पताल, एलएचएमसी, सफदरगंज अस्पताल, नई दिल्ली और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय मेडिकल कॉलेज प्रतिनिधि शामिल थे। इसके अलावा स्किम्स मेडिकल कॉलेज और जम्मू, श्रीनगर, अनंतनाग के सरकारी मेडिकल कॉलेजों ने भी बैठक में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed