फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath Yatra

Jammu News: अब तक डेढ़ लाख भक्तों ने किए शिव के दर्शन

विज्ञापन
Amarnath Yatra
बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए आ रहे भक्तों में उत्साह, जम्मू से जत्थे में 6919 रवाना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। श्री अमरनाथ यात्रा के लिए देशभर से आ रहे श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। बाबा बर्फानी के दरबार में पहुंचने को श्रद्धालु आतुर हैं। इस बीच शुक्रवार को 21686 श्रद्धालुओं ने पवित्र हिमलिंग के दर्शन किए, जिससे पिछले सात दिन में यह आंकड़ा 151942 पहुंच गया है। हालांकि श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की ओर से आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया जा रहा है। इस बीच आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से 259 छोटे बड़े वाहनों में 6919 श्रद्धालुओं का जत्था कश्मीर के लिए रवाना हुआ।

आधार शिविर जम्मू से बालटाल के लिए गए 2542 श्रद्धालुओं में 1753 पुरुष, 712 महिलाएं, 9 बच्चे, 61 साधु और 7 साधवी शामिल हैं। पहलगाम रूट के लिए गए 4377 श्रद्धालुओं में 3488 पुरुष, 723 महिलाएं, 7 बच्चे, 153 साधु और 6 साधवी शामिल रहीं। जम्मू शहर के महाजन हाल, वैष्णवी धाम और पंचायत भवन में तत्काल पंजीकरण के लिए बड़ी संख्या में शिवभक्त पहुंच रहे हैं। पुरानी मंडी जम्मू स्थित श्री राम मंदिर और गीताभवन में साधु संतों का पंजीकरण भी जारी है। अभी तक मौसम ने श्रद्धालुओं का साथ दिया है और दोनों पहलगाम व बालटाल रूट से यात्रा जारी है। बाबा के दर्शन के लिए देशभर से हजारों श्रद्धालुओं जम्मू कश्मीर में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed