फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   amarnath yatra

Jammu News: पंजीकरण के लिए शिवभक्तों का बढ़ा रुझान

विज्ञापन
amarnath yatra
एक माह में करीब 2.90 लाख श्रद्धालु करवा चुके हैं अग्रिम पंजीकरण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। श्री अमरनाथ यात्रा 2024 के लिए अग्रिम पंजीकरण को शिवभक्तों का रुझान बढ़ा है। सूत्रों के अनुसार पिछले एक माह में करीब 2.90 लाख श्रद्धालु अग्रिम यात्री पंजीकरण करवा चुके हैं। देशभर की निर्धारित बैंक शाखाओं में आफलाइन के साथ श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर आनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया जारी है। आगामी दिनों में हेलिकाप्टर आनलाइन बुकिंग शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इसके अलावा यात्रा के शुरू होने पर यात्रियों के लिए आनस्पाट पंजीकरण की सुविधा दी जाएगी, जिससे इस साल यात्रा आंकड़ा पिछले रिकार्ड तोड़ सकता है।

अग्रिम पंजीकरण के लिए निर्धारित अस्पतालों में अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाण पत्र बनवाने के लिए यात्री पहुंच रहे हैं। इसी प्रमाणपत्र के आधार पर यात्रियों का आनलाइन और आफलाइन अग्रिम यात्री पंजीकरण किया जा रहा है। पीएनबी के एक बैंक अधिकारी ने बताया कि उनके पास रोजाना पंजीकरण के लिए यात्री पहुंच रहे हैं। मौजूदा 12 से 13 जुलाई की तिथि के लिए कोटे में पंजीकरण किया जा रहा है। सभी यात्रियों को रूट और तिथि के मुताबिक पंजीकरण किया जा रहा है। इसमें निर्धारित रूट और तिथि के मुताबिक ही श्रद्धालुओं को पवित्र गुफा की ओर भेजने की अनुमति दी जाएगी। वहीं, सूत्रों के अनुसार पारंपरिक पहलगाम और बालटाल रूट से पवित्र गुफा तक 125 लंगर संगठनों को अनुमति दी गई है। लंगर वालों को अनुमति पत्र प्रदान किए गए हैं। जून के मध्य तक देशभर से लंगर संगठनों का जम्मू कश्मीर में पहुंचना शुरू हो जाएगा। श्राइन बोर्ड के नियमों के तहत लंगरों में सेवाएं देने वाले प्रत्येक सेवादार को संबंधित क्षेत्रों में पुलिस जांच करवाकर उसका प्रमाणपत्र देना होता है। यात्रा के आंकड़ों की बात करें तो अब तक वर्ष 2011 में रिकार्ड 6.36 यात्री पहुंचे थे और उसके अगले वर्ष 2012 में भी यह आंकड़ा 6.20 लाख रहा था। वर्ष 2023 में 4.45 यात्रियों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। आगामी 29 जून से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा इस बार 52 दिन की है। पारंपरिक बालटाल और पहलगाम रूट से रोजाना दस-दस हजार श्रद्धालुओं को पवित्र गुफा के लिए भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed