फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath yatra

अमरनाथ यात्रा : देश भर की 540 बैंक शाखाओं में होगा अग्रिम यात्री पंजीकरण

विज्ञापन
Amarnath yatra
- जम्मू-कश्मीर में पीएनबी, एसबीआई और जेके बैंक की 21 शाखाएं अधिकृत
विज्ञापन

- अमरनाथ यात्रा के लिए 15 अप्रैल से शुरू होगी पंजीकरण प्रक्रिया
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। श्री अमरनाथ यात्रा 2024 के लिए 15 अप्रैल से शुरू हो रहे अग्रिम यात्री पंजीकरण के लिए देशभर की जम्मू-कश्मीर बैंक, पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) और यस बैंक की 540 शाखाएं अधिकृत की गई हैं। जम्मू-कश्मीर के लिए पीएनबी, एसबीआई और जेके बैंक की 21 शाखाओं में पंजीकरण प्रक्रिया होगी। पंजीकरण के लिए यात्री को अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाणपत्र बनाना जरूरी है। 13 वर्ष से कम, 70 वर्ष से अधिक और छह हफ्ते की गर्भवती महिला को यात्रा के लिए अनुमति नहीं दी जाएगी।
श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अनुसार अग्रिम यात्री पंजीकरण के लिए जम्मू-कश्मीर में जेके बैंक की डोडा, बख्शीनगर, गांधीनगर, रेजीडेंसी रोड, बिलावर, पुंछ, राजोरी, रामबन, कर्ण नगर श्रीनगर, उधमपुर (मुख्य) और किश्तवाड़ शाखा को अधिकृत किया गया है। इसी तरह पीएनबी बैंक शाखाओं में अखनूर जम्मू, रिहाड़ी चौक-69, बीसी रोड रिहाड़ी, काॅलेज रोड कठुआ (जम्मू), होटल अंबिका कटड़ा (जम्मू), मेन बाजार रियासी, वार्ड-2 नेशनल हाईवे सांबा और एसबीआई की बैंक शाखा में जम्मूतवी (जेएंडके) को अधिकृत किया गया है। लद्दाख के लिए लेह की जेके बैंक की शाखा में यात्री पंजीकरण की सुविधा होगी।
विज्ञापन

----------
जम्मू-कश्मीर में सीएचसी के
लिए 238 डाॅक्टर अधिकृत
- आठ अप्रैल से जारी होने वाले स्वास्थ्य प्रमाणपत्र वैध होंगे
अमरनाथ अग्रिम यात्री पंजीकरण के लिए अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाणपत्र (सीएचसी) बनाने के लिए जम्मू-कश्मीर के सभी बीस जिलों के विभिन्न चिकित्सा केंद्रों में 238 डाॅक्टर अधिकृत किए गए हैं। इसमें कश्मीर संभाग में 76 और जम्मू संभाग में 162 डाॅक्टर हैं। जिला अस्पतालों, सामुदायिक चिकित्सा केंद्रों सहित अर्बन हेल्थ सेंटरों, एनटीपीएचसी, यूपीएचसी में भी प्रमाणपत्र बनाए जाएंगे। इससे पहले लगभग जिला अस्पतालों में ही यह व्यवस्था थी। अधिकृत अस्पतालों और डाॅक्टरों की ओर से आठ अप्रैल से जारी किए गए अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाणपत्र अग्रिम यात्री पंजीकरण के लिए वैध होंगे। कश्मीर संभाग में अनंतनाग, बड़गाम, गांदरबल, बांदीपोरा, कुपवाड़ा, पुलवामा, शोपियां, श्रीनगर में सीएचसी बनाए जाएंगे। जम्मू संभाग में कठुआ में 23, डोडा में 18, सांबा में 15, पुंछ में 10, राजोरी में 10, रियासी में 3, उधमपुर में 6, किश्तवाड़ में 3, रामबन में 6, जम्मू में 28 और अर्बन हेल्थ सेंटर, एनटीपीएचसी, यूपीएचसी जम्मू में 31 डाॅक्टर अधिकृत किए गए हैं। प्रत्येक यात्री को 150 रुपये के भुगतान पर बैंक से यात्री परमिट जारी किया जाएगा। यह पारंपरिक बालटाल और पहलगाम रूट के लिए जारी होगा। असेस कंट्रोल गेट दोमेल और चंदनवाड़ी से किसी भी यात्री को बिना आरएफआईडी कार्ड से आगे नहीं जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
31 मई तक समूह पंजीकरण के लिए आवेदन
श्री अमरनाथ यात्रा के लिए पांच या इससे अधिक यात्रियों के लिए समूह पंजीकरण की सुविधा दी गई है। इसके लिए 31 मई तक आवेदन लिए जाएंगे। समूह पंजीकरण पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगा। इसमें तिथि और रूट स्लाट पर यात्री परमिट जारी किया जाएगा। यात्री पंजीकरण के लिए 250 प्रत्येक यात्री फीस रखी गई है। समूह पंजीकरण के लिए आवेदन फार्म में आधार कार्ड, अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाणपत्र देना आदि अनिवार्य है। समूह पंजीकरण के लिए पोस्ट के माध्यम से मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड, दूसरा फ्लोर ब्लाक तीन, इंजीनियरिंग कांप्लेक्स राज बाग श्रीनगर-190008 को आवेदन भेजना होगा। इसमें 1 से 5 तक यात्रियों के लिए 50 रुपये, 6 से 10 के लिए 100, 11 से 15 के लिए 150, 16 से 20 के लिए 200, 21 से 25 के लिए 250 और 26 से 30 के लिए 300 रुपये डाक शुल्क रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed