फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   amarnath yatra

Amarnath Yatra 2023: शिवमयी हुआ मंदिरों का शहर, सरस्वती धाम में 2192 टोकन जारी, तत्काल पंजीकरण आज से

Thu, 29 Jun 2023 04:08 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Thu, 29 Jun 2023 04:08 PM IST
सार

आधार शिविर भगवती नगर में भी श्रद्धालु पहुंचे शुरू हो गए हैं। श्रीराम मंदिर में रौनक है, यहां अभी तक 500 साधु-संत पहुंचे हैं। महाजन सभा में लंगर वीरवार से शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
amarnath yatra
Amarnath Yatra 2023 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री अमरनाथ यात्रा दो दिन बाद शुरू होने जा रही है। मंदिरों का शहर बाबा बर्फानी के रंग में रंग गया है। सरस्वती धाम जम्मू में बुधवार को 2192 यात्रियाें को टोकन जारी किए गए। यात्रा के लिए तत्काल पंजीकरण वीरवार से शुरू होगा। पहले जत्थे के लिए जिन यात्रियों को टोकन जारी हुए हैं, इनमें पहलगाम रूट से 1059 और बालटाल से 1133 भक्त बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए निकलेंगे।
विज्ञापन


आधार शिविर भगवती नगर में भी श्रद्धालु पहुंचे शुरू हो गए हैं। श्रीराम मंदिर में रौनक है, यहां अभी तक 500 साधु-संत पहुंचे हैं। महाजन सभा में लंगर वीरवार से शुरू हो जाएगा। गीता भवन में 100 से ज्यादा साधु-संत पहुंच गए हैं। इनके लिए वीरवार से लंगर शुरू होगा। बाबा अमरनाथ और बूढ़ा अमरनाथ यात्री न्यास लंगर की सेवा देंगे। इसमें सुबह की चाय, दोपहर एक बजे खाना और रात आठ बजे का खाना दिया जाएगा। यहां पर भी तत्काल पंजीकरण वीरवार से शुरू हो जाएंगे। गीता भवन में दो काउंटर बनाए गए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


एक मेडिकल टीम का और दूसरा तत्काल पंजीकरण का है। बुधवार को बड़ी संख्या में अमरनाथ यात्री आधार शिविर भगवती नगर में पहुंचे। एक जुलाई को शिविर से पहला जत्था रवाना होगा। जम्मू रेलवे स्टेशन पर श्री अमरनाथ यात्रियों की सुविधा के लिए प्लेटफार्म नंबर एक पर दो सहायता केंद्र स्थापित किए गए हैं। जहां श्रद्धालुओं को यात्रा से जुड़ी हर जानकारी दी जा रही है, ताकि यात्रा में कोई परेशानी न आए। वहीं, भगवती नगर में दिन में दो बार साफ-सफाई के साथ सभी प्रबंध किए गए हैं। नगर निगम ने आधार शिविर और आसपास के क्षेत्र में 10 सफाई कर्मियों की तैनाती की गई है।

पश्चिम बंगाल से आए भक्तों में उत्साह

पश्चिम बंगाल के तपन लाहा दस साल से नियमित अमरनाथ यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर बार यात्रा का अनुभव अलग होता है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सरकार कुछ न कुछ नया करती है। पहले जत्थे में जाना था, इसके लिए पहले ही ऑनलाइन पंजीकरण करवाया है। देवी प्रसाद पांडे भी पश्चिम बंगाल के निवासी हैं। उन्होंने कहा कि पांच साल से अमरनाथ यात्रा कर रहा हूं। पहले जत्थे में यात्रा करनी थी, इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होने के पहले दिन ही पंजीकरण करवा लिया था।


बाबा बर्फानी की गुफा तक जाने वाला रास्ता भी काफी सुविधाजनक हुआ है। इस बार उम्मीद है और अच्छा होगा। पश्चिम बंगाल से कावेरी लाहा परिवार के साथ यात्रा पर आई हैं। उन्होंने कहा कि काफी उत्साहित हूं। बाबा बर्फानी से सुख-समृद्धि की कामनी करनी है। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए सहायता केंद्र बनाए गए हैं, जो काफी उपयोगी होंगे। हमने आधार शिविर जाना है, जहां से पहले जत्थे में रवाना होना है।

बिहार के विकास पहली बार करेंगे पवित्र गुफा के दर्शन

बिहार निवासी विकास कुमार पहली बार अमरनाथ यात्रा करेंगे। उन्होंने कहा कि माता वैष्णो देवी के दरबार कई बार आया हूं, लेकिन अमरनाथ यात्रा नहीं कर पाया, अब जाकर बाबा का बुलावा आया है। यह पहला अनुभव होगा और मुझे उम्मीद है कि बाबा का आशीर्वाद जरूर मिलेगा। पूरे परिवार के साथ यात्रा पर आया हूं। अमरनाथ यात्रा के बाद कश्मीर घूमना है, फिर मां वैष्णो देवी के दरबार भी जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed