फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath yatra

Jammu News: अमरनाथ यात्रा में 250 तक बसें होंगी, रोजाना एक तरफ से 80 से 90 बसें चलाई जाएंगी

विज्ञापन
Amarnath yatra
- जेकेआरटीसी ने निजी ट्रांसपोर्ट कंपनी को भी किराये पर लिया है
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। अमरनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं को बेहतर परिवहन सुविधा देने के लिए जम्मू-कश्मीर रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (जेकेआरटीसी) ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार जेकेआरटीसी ने 200 से 250 तक यात्री वाहनों की व्यवस्था की है। इसके लिए निजी ट्रांसपोर्टर की भी सेवाएं ली जाएंगी। अगले सप्ताह तक जेकेआरटीसी यात्री वाहनों का किराया भी तय कर लेगी।
अमरनाथ यात्रा में परिवहन सुविधा देने की जिम्मेदारी जेकेआरटीसी की होती है, ऐसे में तैयारियां शुरू कर ली है। यात्रा में प्रतिदिन 80 से 90 वाहन एक तरफ से जाते हैं। ऐसे में यात्रा के दौरान 200 से 250 तक वाहनों की व्यवस्था की गई है। इसमें आधे वाहन निजी ट्रांसपोर्ट कंपनी के होंगे। यात्रा के काफिले के साथ उधमपुर, रामबन में भी यात्री वाहनों की उपलब्धता रखी गई है, ताकि रास्ते में अगर कोई वाहन खराब हो जाता है, उसे जल्द से जल्द बदला जाए। अमरनाथ यात्रा के दौरान जेकेआरटीसी के ही 50 से 60 कर्मचारी तैनात रहेंगे। इसके साथ ही अगले सप्ताह तक जेकेआरटीसी एसी, डीलक्स और सेमी डीलक्स बसों का किराया भी तय कर लेगा।
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं को बेहतर परिवहन सुविधा देने के सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे। अमरनाथ यात्रा शुरू होने वाली है, ऐसे में हमने अपनी तैयारी शुरू कर ली है। अगले सप्ताह तक बसों का किराया भी तय कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राकेश कुमार सरंगल, मुख्यप्रबंधक, जेकेआरटीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed