{"_id":"649f360173988a3abe0dbef4","slug":"amarnath-yatra-jammu-news-c-10-jam1006-151318-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बम-बम भोले के जयकारों के साथ साधु-संतों ने शुरू की यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बम-बम भोले के जयकारों के साथ साधु-संतों ने शुरू की यात्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। परेड ग्राउंड से शुक्रवार तड़के 3:40 बजे पांच बसों में 194 साधु-संतों ने बम-बम भोले के जयकारे लगाते हुए श्री श्री अमरनाथ यात्रा शुरू की। पुरानी मंडी स्थित श्रीराम मंदिर और गीता भवन में इनके ठहरने और खाने-पीने का इंतजाम किया गया है। जत्थे में शामिल अयोध्या के रहने वाले संत नारायण दास ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि मेरा जीवन सफल हो गया है। तमिलनाडु से आए संत पंडी ने बताया कि मैं तो पूरा साल इंतजार करता हूं कि कब बाबा बर्फानी के दर्शन करने का मौका मिले। कोलकाता से आए मिथुन दास कहते हैं कि यकीन नहीं हो रहा कि मैं बाबा के दर्शन करने जा रहा हूं, क्योंकि वे लोग बहुत भाग्यशाली होते हैं, जिनको बाबाजी दर्शन देते हैं। चेन्नई से यात्रा कर रहे राजेश का कहना है कि भोलेनाथ के दर्शन कर सारे पाप धुल जाएंगे।
300 और साधु-संतों का हुआ पंजीकरण
जम्मू में शुक्रवार को 300 साधु-संतों का पंजीकरण हुआ है। श्रीराम मंदिर में 210 साधुओं का पंजीकरण हुआ है, जिनमें बालटाल से 30 और पहलगाम रूट से 180 साधु बाबा बर्फानी के दर्शन करने निकलेंगे। गीता भवन में 90 साधुओं का पंजीकरण हुआ है, इनमें पहलगाम से 70 और बालटाल से 20 साधु जाएंगे।