फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath Yatra: Jammu Kashmir ready welcome Shiva devotees, first batch leave from Bhagwati Nagar tomorrow

Amarnath Yatra 2023: शिवभक्तों के स्वागत के लिए जम्मू-कश्मीर तैयार, भगवती नगर से कल पहला जत्था होगा रवाना

Thu, 29 Jun 2023 03:23 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 29 Jun 2023 03:23 AM IST
सार

एक जुलाई से शुरू होने वाली यात्रा के लिए अब तक करीब तीन लाख यात्री अग्रिम यात्री पंजीकरण करवा चुके हैं। भक्तों की सुविधाओं के लिए सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई है। इसके अलावा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।  

विज्ञापन
Amarnath Yatra: Jammu Kashmir ready welcome Shiva devotees, first batch leave from Bhagwati Nagar tomorrow
जम्मू के आधार शिविर भवगती नगर पहुचे श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना से लगभग मुक्त होने के बाद हो रही श्री अमरनाथ यात्रा 2023 में देश दुनिया से आने वाले शिवभक्तों के स्वागत के लिए जम्मू कश्मीर तैयार है। जम्मू-कश्मीर के प्रवेशद्वार लखनपुर से लेकर कश्मीर तक बुनियादी ढांचे के साथ अन्य जरूरी सुविधाओं को सुनिश्चित बनाया गया है। अब तक करीब तीन लाख यात्री अग्रिम यात्री पंजीकरण करवा चुके हैं। इस साल रिकार्ड यात्रा होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


वर्ष 2022 में 44 दिन की यात्रा में 20 दिन खराब मौसम के कारण यात्रा प्रभावित हुई थी। इस बार लखनपुर से कश्मीर तक विभिन्न स्थानों पर आपात स्थिति में यात्रियों को ठहराने के लिए अतिरिक्त व्यवस्था की गई है। रामबन के चंद्रकोट में 3600 क्षमता वाला यात्री निवास स्थापित है। इस साल रिकार्ड 62 दिन की अमरनाथ यात्रा से जुड़े होटल, टैक्सी आपरेटर, ड्राई फ्रूट्स आदि व्यवसाय में तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन


होटल एंड लॉज एसोसिएशन जम्मू के प्रधान पवन गुप्ता ने कहा कि कोविड के बाद पहली बार खुलकर अमरनाथ यात्रा हो रही है, जिससे होटल व्यवसाय में तेजी आने की उम्मीद है। श्रद्धालुओं के लिए एडवांस बुकिंग में होटलों में 30 प्रतिशत किराये में छूट दी गई है। जम्मू शहर में ही 350 के करीब होटल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टूर एंड ट्रैवल एसोसिएशन के प्रधान आशुतोष गुप्ता ने कहा कि अमरनाथ यात्रा के लिए गाड़ियों की बुकिंग हो रही है। अग्रिम पंजीकरण करवाने वाले कई यात्री सीधे ही कश्मीर के लिए जा रहे हैं। अमरनाथ यात्रा से जुड़े कश्मीर में हजारों घोड़े (पोनी), पिट्ठू और पालकी वालों का काम बढ़ेगा। 

दोनों रूट से 10-10 हजार यात्री भेजे जाएंगे

अमरनाथ यात्रा में प्रतिदिन पहलगाम और बालटाल रूट से दस-दस हजार श्रद्धालुओं को भेजने की व्यवस्था होगी। इससे पहले यह आंकड़ा 7500-7500 था। इसके अलावा हेलिकॉप्टर सेवा से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए दर्शन की अलग व्यवस्था रहेगी। यात्रा मार्ग पर यात्रियों की मूवमेंट पर आरएफआईडी (रेडियो फ्रिक्वेंसी आइडेंटीफिकेशन) प्रणाली से नजर रखी जाएगी। 

यात्रा रूट पर पौष्टिक आहार मिलेंगे

अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ सेहत पर ध्यान केंद्रित किया गया है। इसके लिए पर्याप्त स्वास्थ्य ढांचे के साथ निर्धारित फूड मैन्यू    तय किया गया है। यात्रा ट्रैक पर जंक और फास्ट फूड नहीं परोसे जाएंगे,   बल्कि सादा और पौष्टिक आहार उपलब्ध करवाया जाएगा। श्री अमरनाथ   श्राइन बोर्ड की ओर जारी फूड मैन्यू लंगर संगठनों, फूड स्टालों, दुकानों और अन्य प्रतिष्ठानों पर लागू रहेगा। 

यात्रा के दौरान क्या करें 

  • यात्रा शुरू करने से पहले रोजाना सुबह शाम को सैर करें और शारीरिक क्षमता बढ़ाएं
  • खाली पेट यात्रा न करें
  • प्रशासनिक सुरक्षा व्यवस्था में ही यात्रा करें
  • यात्रा करते समय अपने साथ रेनकोट, छाता, टार्च, गर्म कपड़े आदि रखें
  • संदिग्ध गतिविधियों और व्यक्तियों की सूचना सुरक्षाकर्मियों को दें
  • श्राइन बोर्ड से पंजीकृत श्रमिकों, पिट्ठू, पालकी वालों की ही सेवा लें
  • पर्वतीय क्षेत्र में यात्रा के दौरान महिलाएं साड़ी के बजाय सलवार सूट या पैंट पहने
  • यात्रा में महत्वपूर्ण सामान वाटरप्रूफ बैग में रखेंश

यात्री यह न करें

  • चढ़ाई और तीव्र ढलानों से जाने से परहेज करें
  • यात्रा के दौरान तय ट्रैक से ही यात्रा करें, शार्टकट रूट न अपनाएं
  • चेतावनी वाले स्थानों पर नहीं रुके और आगे बढ़ते रहें
  • यात्रा स्थल पर पॉलीथिन का उपयोग प्रतिबंधित है

2011 में हुई थी रिकार्ड यात्रा

वर्ष    संख्या (लाख)
2010   4.55  
2011    6.36 (रिकार्ड)
2012    6.20
2013    3.53
2014    3.72
2015    3.52
2016    2.20
2017    2.60
2018    2.85
2019    3.40
2022    3.65 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed