फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   amarnath yatra interrupted due to bad weather in 2015

इस बार अमरनाथ यात्रा में मौसम बन सकता है बाधा

Mon, 09 Mar 2015 07:05 PM IST
Updated Mon, 09 Mar 2015 07:05 PM IST
विज्ञापन
amarnath yatra interrupted due to bad weather in 2015

श्री अमरनाथ यात्रा श्राइन बोर्ड ने वर्ष 2015 में 59 दिन की पूरी यात्रा करने की घोषणा तो कर दी है, लेकिन यात्रा को वक्त पर शुरू करना एक कड़ी चुनौती बन गया है। कश्मीर संभाग में इस साल देर से हो रही बर्फबारी यात्रा पर असर डाल सकती है।

विज्ञापन


हर दिन यात्रा के दोनों मार्गों पर बर्फ की चादर मोटी होती जा रही है। जितनी अधिक मोटी चादर होगी, यात्रा ट्रैक को सुधारने में इतनी ही दिक्कत होगी। पिछले साल सितंबर में आई बाढ़ से दोनों ट्रैक को नुकसान हुआ था।
विज्ञापन


इसलिए बोर्ड ने निर्णय लिया कि इस साल मरम्मत कार्य वक्त से पहले शुरू होगा, लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा है। अभी तक दोनों मार्ग तक बोर्ड पहुंच ही नहीं पाया है। दोनों मार्गों के बेस कैंप पर भी मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो पा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां तक इस बार दोनों बेस कैंपों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने हैं, जिनको वक्त पर लगाना भी चुनौती होगी।

बालटाल में रोज पड़ रही बर्फ

amarnath yatra interrupted due to bad weather in 2015

गांदरबल के उपायुक्त सरमद हाफिज का कहना है कि बालटाल इस समय पूरी तरह से बर्फ से ढका हुआ है। यहां करीब 10 फीट बर्फ जमी हुई है, जबकि बालटाल यात्रा रूट पर भी 20 फीट तक बर्फ पड़ने की संभावना है, हालांकि अभी इसका जायजा नहीं लिया गया है।

हर रोज बर्फ पड़ रही है। इस साल देरी से बर्फबारी हो रही है, जो देर तक रुकने के आसार हैं। मई के मध्य में ही इस मार्ग का जायजा लिया जा सकेगा। अभी सारा रास्ता बंद है। जब तक बर्फ कम नहीं होगी, तब तक यात्रा के बंदोबस्त करने में दिक्कत होगी।

अनंतनाग के उपायुक्त तसदक जिलानी का कहना है कि अभी तो पहलगाम में बर्फ है। चंदनबाड़ी तक जाना भी संभव नहीं हो रहा। अप्रैल के अंत तक ही बर्फ कम होने की संभावना है। इसके बाद ही यात्रा के बंदोबस्त शुरू किए जा सकेंगे। देर से बर्फबारी होना शुभ संकेत नहीं है।

पिछले साल भी देरी से शुरू हुई यात्रा-
पिछले वर्ष भी यात्रा वक्त पर शुरू नहीं हो पाई थी। दोनों रूट पर बर्फबारी होने से 10 दिन देरी से यात्रा शुरू हुई। बोर्ड के सीईओ और कुछ अन्य लोगों ने यात्रा की निर्धारित तिथि पर पवित्र अमरनाथ गुफा में प्रथम पूजन कर ही शुरुआत की थी। इस साल भी बर्फ यात्रा के वक्त पर शुरू होने में विलेन बन सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed