फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath Yatra : first batch of pilgrims entered kashmir valley gives warm welcome

Amarnath Yatra : घाटी पहुंचा श्री अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था, हुआ भव्य स्वागत, कल रवाना होंगे दर्शन के लिए

Fri, 28 Jun 2024 03:28 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 28 Jun 2024 03:28 PM IST
सार

जम्मू से रवाना तीर्थयात्रियों का पहला जत्था संभाग को पार कर धरती के स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर में दाखिल हो गया है। कुलगाम में नवयुग टनल पार करने के बाद जिला प्रशासन और स्थानीय लोगों ने तीर्थयात्रियों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

विज्ञापन
Amarnath Yatra : first batch of pilgrims entered kashmir valley gives warm welcome
अमरनाथ यात्रा 2024 - फोटो : एजेंसी

विस्तार

बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए जम्मू से रवाना तीर्थयात्रियों का पहला जत्था संभाग को पार कर धरती के स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर में दाखिल हो गया है। कुलगाम में नवयुग टनल पार करने के बाद जिला प्रशासन और स्थानीय लोगों ने तीर्थयात्रियों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

विज्ञापन


इस अवसर पर कुलगाम जिला उपायुक्त आथर आमिर खान ने कहा कि अमरनाथ यात्रियों के लिए जिले में सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। स्वास्थ्य से लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम है। वहीं, स्वागत में आए एक स्थानीय नागरिक ने कहा कि तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे का स्वागत करना उनके लिए सम्मान और सौभाग्य की बात है।
विज्ञापन


वहीं, यात्रियों में उत्साह देखते ही बन रहा है। यात्रियों ने कहा कि प्रशासन की ओर से किए गए इंतजाम को देख कर वह बहुत खुश हैं और वह कल यानी शनिवार को अपनी यात्रा शुरू करने के लिए आतुर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिरों का शहर जम्मू बाबा बर्फानी के रंग में रंग गया है। शुक्रवार को तड़के बम भोले के जयघोष के साथ पहला जत्था कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पहले जत्थे में कुल 4603 तीर्थयात्री जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुए। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
 

आधार शिविरों में सुरक्षा, भोजन और स्वास्थ्य के लिए हर सुविधा

आधार शिविर पहलगाम और बालटाल में रात में यात्रियों के ठहराव होगा। दोनों शिविरों में पूरे इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा से लेकर खाने तक की हर सुविधा बेस कैंप में मौजूद है। बेस कैंप में यात्रियों के स्वास्थ्य देखभाल के लिए अस्पताल भी तैयार किया गया है।

अनंतनाग से लेकर पवित्र गुफा तक सुरक्षा के लिए इंतजाम हैं। स्थानीय लोग भी यात्रियों के स्वागत के लिए उत्सुक हैं। पहला जत्था अनंतनाग के रास्ते से पहलगाम पहुंचेगा तो उसके भव्य स्वागत किए जाने की सभी तैयारियां पूरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed