फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   amarnath yatra ends with raksha bandhan

रक्षा बंधन के साथ समाप्त हुई अमरनाथ यात्रा

Mon, 11 Aug 2014 01:32 AM IST
Updated Mon, 11 Aug 2014 01:32 AM IST
विज्ञापन
amarnath yatra ends with raksha bandhan

44 दिनों तक चली वर्ष 2014 की वार्षिक अमरनाथ यात्रा रक्षाबंधन के दिन छड़ी मुबारक के पूजन के बाद संपन्न हो गई।

विज्ञापन


पवित्र गुफा में हुई पूजा में दशनामी अखाड़े के महंत दिपेंद्र गिरि के अलावा राज्य के राज्यपाल एन एन वोहरा समेत शिवभक्तों ने शिवलिंग एंव छड़ी मुबारक के दर्शन किए।

इससे पहले सुबह छड़ी को पंचतरणी से पवित्र गुफा ले जाया गया।

12 अगस्त को समाप्त होगी यात्रा

amarnath yatra ends with raksha bandhan

12 अगस्त को लिद्दर नदी के किनारे पूजन तथा विसर्जन कार्यक्रम के बाद इस साल की यात्रा के समापन की व‌िध‌िवत घोषणा की जाएगी।

यात्रा के दौरान मरने वालों की संख्या अधिकारिक तौर पर 46 बताई गई है। इनमें 39 भक्त, दो साधु तथा पांच सेवादार शामिल हैं।

44 दिनों तक चली पवित्र अमरनाथ यात्रा श्रद्धालुओं के आखिरी दर्शन के साथ संपन्न हो गई। अब किसी भी श्रद्धालु को गुफा की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दशनामी अखाडे़ वापस जाएगी छड़ी मुबारक

amarnath yatra ends with raksha bandhan

श्रवण पूर्णिमा पर आखिरी दल ने गुफा में स्थापित हिमलिंग के दर्शन किए। इससे पूर्व अमरनाथ छड़ी को लेकर साधु-संतों का दल सुबह पवित्र गुफा में पहुंचा।

गुफा के समीप छड़ी पूजन का विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें राज्यपाल, दशनामी अखाडे़ के महंत दिपेंद्र गिरि तथा कई साधु भी शामिल हुए।

छड़ी पूजन के बाद छड़ी वापसी का सफर शुरू हो गया, छड़ी को श्रीनगर स्थित दशनामी अखाडे़ में रखा जाएगा।

विज्ञापन

श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार गिरावट

amarnath yatra ends with raksha bandhan

अमरनाथ यात्रा में पिछले साल की तुलना में इस बार (3.72 लाख, (कुल 3,72,909) 22 हजार ज्यादा श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। इसमें जम्मू आधार शिविर से 53000 श्रद्धालु रवाना हुए।

जुलाई के मध्य में हुई बालटाल हिंसा और सिलेंडर फटने की घटनाओं के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार गिरावट आई। इस बार 29 जुलाई को ही 31 दिन की यात्रा में भोले के भक्तों ने पिछले साल के 3.50 लाख के आंकड़े को पार कर लिया था।


वर्ष    यात्रियों की संख्या   
2005    3.88 लाख
2006    3.47 लाख
2007    2.96 लाख
2008    5.33 लाख
2009    3.81 लाख
2010    4.55 लाख
2011    6.36 लाख
2012    6.20 लाख
2013    3.50 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed