{"_id":"60d07faf2d0a014fda6111e0","slug":"amarnath-yatra-canceled-due-to-corona-virus-three-terrorists-killed-in-sopore-encounter","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: रद्द हुई अमरनाथ यात्रा, आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा पर जांबाजों का प्रहार समेत पांच बड़ी खबरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: रद्द हुई अमरनाथ यात्रा, आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा पर जांबाजों का प्रहार समेत पांच बड़ी खबरें
Mon, 21 Jun 2021 05:47 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 21 Jun 2021 05:47 PM IST
सार
कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस साल अमरनाथ यात्रा को रद्द कर दिया गया है। उप-राज्यपाल की अध्यक्षता में श्राइन बोर्ड ने यह फैसला लिया है। उधर, कश्मीर के सोपोर में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है। पढ़ें प्रदेश की ऐसी पांच बड़ी खबरें...
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमरनाथ यात्रा इस बार भी नहीं होगी। कोरोना वायरस के चलते उप-राज्यपाल सरकार ने यात्रा को रद्द करने का फैसला लिया है। उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना प्राथमिकता है। पिछले साल की तरह छड़ी यात्रा के साथ केवल पारंपरिक पूजन ही होगा। पवित्र गुफा से बाबा बर्फानी की आरती का प्रसारण किया जाएगा। कोरोना संक्रमण को देखते हुए श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने यात्रा न कराने का फैसला किया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
कश्मीर के सोपोर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। हाल ही में तीन पुलिसकर्मियों, दो पार्षदों और दो नागरिकों की हत्या में शामिल आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष आतंकी मुदासिर पंडित सोपोर मुठभेड़ में मारा गया है। मुदासिर पंडित आतंकवाद से जुड़ी अन्य घटनाओं में भी शामिल था। इस मुठभेड़ में तीन आतंकियों का सफाया हुआ है। जिसमें पाकिस्तानी आतंकी असरार उर्फ अब्दुल्ला का भी खात्मा हुआ है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
योग दिवस पर घाटी में सेना और अवाम के रिश्ते की अनूठी झलक देखने को मिली। भारी संख्या में लोगों ने सेना के जवानों के साथ योग कर स्वस्थ शरीर के साथ ही स्वस्थ रिश्तों का संदेश दिया। लोगों ने कहा कि योग हर सांस के साथ आंतरिक शांति और सद्भाव पैदा करता है। योग के महत्व को और अधिक उजागर किया जाए। यह हमारे दिमाग और शरीर को जीवंत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
दिल्ली में होने वाली बैठक को लेकर घाटी में सियासी सरगर्मी तेज है। पीडीपी और नेशनल कांफ्रेंस(नेकां) में मंथन का दौर चल रहा है। दोनों पार्टियां दिल्ली जाने से पहले अपने नेताओं से बात करने में जुटी हुई हैं। नेशनल कांफ्रेंस के नेता नासिर असलम वानी ने कहा कि मंगलवार को फारूक अब्दुल्ला कारगिल और जम्मू के पार्टी नेताओं से बात करेंगे। इस मामले पर अब्दुल्ला बुधवार शाम तक मीडिया के सामने अपनी राय व्यक्त करेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
जीएमसी जम्मू में कोरोना काल के बीच दो माह बाद सोमवार से ओपीडी सेवाएं बहाल हो गई। इसमें नेत्र, ऑर्थो, मेडिसिन और सर्जरी विभाग में मरीजों को चिकित्सा लाभ दिया जा रहा है। ओपीडी में संबधित विभागों में 25-25 सीमित मरीजों को देखा जाएगा, जिन्हें पहले फोन पर अप्वाइंटमेंट लेनी होगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
यह भी पढ़ें- सेना और अवाम का योग: लोगों ने दिया स्वस्थ शरीर के साथ स्वस्थ रिश्तों का संदेश, देखिए तस्वीेरें
यह भी पढ़ें- ऑपरेशन गुंड ब्राठ: आतंकी कमांडर मुदासिर पंडित और असरार के खात्मे की कहानी, एक्सक्लूसिव तस्वीरें