फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath Yatra 2021 Cancelled due to Covid Situation, LG Manoj Sinha Said Peoples Health Comes First

कोरोना के चलते अमरनाथ यात्रा रद्द: उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- लोगों का स्वास्थ्य सबसे पहले

Mon, 21 Jun 2021 06:17 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 21 Jun 2021 06:17 PM IST
सार

कोरोना संक्रमण के चलते अमरनाथ यात्रा को रद्द कर दिया गया है। पवित्र गुफा से बाबा बर्फानी की आरती का प्रसारण किया जाएगा।

विज्ञापन
Amarnath Yatra 2021 Cancelled due to Covid Situation, LG Manoj Sinha Said Peoples Health Comes First
अमरनाथ यात्रा - फोटो : PTI

विस्तार

अमरनाथ यात्रा इस बार भी नहीं होगी। कोरोना वायरस के चलते उप-राज्यपाल सरकार ने यात्रा को रद्द करने का फैसला लिया है। उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना प्राथमिकता है। पिछले साल की तरह छड़ी यात्रा के साथ केवल पारंपरिक पूजन ही होगा। पवित्र गुफा से बाबा बर्फानी की आरती का प्रसारण किया जाएगा। कोरोना संक्रमण को देखते हुए श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने यात्रा न कराने का फैसला किया है। हालांकि, सभी पारंपरिक पूजन पहले ही की तरह होंगे। छड़ी निकलेगी और ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन पूजन भी होगा। इस साल श्राइन बोर्ड ने 28 जून से अमरनाथ यात्रा शुरू कराने का फैसला किया था। पहले दिन उप राज्यपाल एवं अन्य लोग बाबा बर्फानी की पूजा अर्चना करेंगे। 

विज्ञापन


बोर्ड प्रशासन ने बाबा के दर से सुबह-शाम की आरती के लाइव प्रसारण के लिए करार कर लिया है। नियमित रूप से पवित्र गुफा से आरती का प्रसारण होगा। बाबा भोले के भक्त देशभर से मां वैष्णो की तरह आरती का लाइव प्रसारण देख सकेंगे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- सेना और अवाम का योग: लोगों ने दिया स्वस्थ शरीर के साथ स्वस्थ रिश्तों का संदेश, देखिए तस्वीेरें 
यह भी पढ़ें- ऑपरेशन गुंड ब्राठ: आतंकी कमांडर मुदासिर पंडित और असरार के खात्मे की कहानी, एक्सक्लूसिव तस्वीरें

बोर्ड ने युद्धस्तर पर शुरू की थीं तैयारियां

इस बार बोर्ड ने युद्धस्तर पर तैयारियां शुरू की थीं। उप-राज्यपाल और श्राइन बोर्ड के सीईओ की अध्यक्षता में कई बैठकें हो चुकी थीं। उम्मीद जताई जा रही थी कि इस बार छह लाख श्रद्धालु पहुंचेंगे। ऑनलाइन यात्रा पंजीकरण भी शुरू किया गया था, लेकिन अप्रैल में संक्रमण बढ़ने पर इसे रोकना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed