{"_id":"60d075e3e23a1c28e4481f71","slug":"regarding-pm-modi-s-meet-farooq-abdullah-will-meet-party-leaders-from-kargil-and-leader-from-jammu-said-nasir-aslam-wani","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियासी हलचल: दिल्ली में बैठक से पहले कारगिल और जम्मू के नेताओं से बात करेंगे फारूक अब्दुल्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सियासी हलचल: दिल्ली में बैठक से पहले कारगिल और जम्मू के नेताओं से बात करेंगे फारूक अब्दुल्ला
Mon, 21 Jun 2021 04:50 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 21 Jun 2021 04:50 PM IST
सार
पीएजीडी की बैठक मंगलवार को होगी। इसमें सदस्य दल कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इसके बाद दिल्ली में होने वाली बैठक पर अंतिम फैसला लेंगे।
विज्ञापन
फारूक अब्दुल्ला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में होने वाली बैठक को लेकर घाटी में सियासी सरगर्मी तेज है। पीडीपी और नेशनल कांफ्रेंस(नेकां) में मंथन का दौर चल रहा है। दोनों पार्टियां दिल्ली जाने से पहले अपने नेताओं से बात करने में जुटी हुई हैं। नेशनल कांफ्रेंस के नेता नासिर असलम वानी ने कहा कि मंगलवार को फारूक अब्दुल्ला कारगिल और जम्मू के पार्टी नेताओं से बात करेंगे। इस मामले पर अब्दुल्ला बुधवार शाम तक मीडिया के सामने अपनी राय व्यक्त करेंगे।
विज्ञापन
बता दें कि दिल्ली में प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में 24 जून को सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है। नेकां प्रमुख डॉ. फारूक अब्दुल्ला अपने सांसदों और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर रायशुमारी में जुटे हुए हैं। इन सबके बीच पीपुल्स अलायंस फार गुपकार डिक्लरेशन (पीएजीडी) की बैठक 22 जून को होने की संभावना है।
विज्ञापन
इससे पहले रविवार को पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के गुपकार इलाके में स्थित फेयरव्यू आवास पर दो घंटे तक चली पीएसी की बैठक में पार्टी अध्यक्ष को फैसला लेने के लिए अधिकृत किया गया। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सैयद सुहैल बुखारी ने बैठक के बाद कहा कि पीएसी ने सर्वसम्मति से मामले पर अंतिम फैसला लेने का अधिकार पार्टी अध्यक्ष को दिया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- सेना और अवाम का योग: लोगों ने दिया स्वस्थ शरीर के साथ स्वस्थ रिश्तों का संदेश, देखिए तस्वीेरें
यह भी पढ़ें- ऑपरेशन गुंड ब्राठ: आतंकी कमांडर मुदासिर पंडित और असरार के खात्मे की कहानी, एक्सक्लूसिव तस्वीरें