फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath Yatra: Brand ambassador of every pilgrim JK, LG Sinha praised the officers for successful operation

Amarnath Yatra : हर तीर्थ यात्री जेके का ब्रांड अंबेसेडर, सफल संचालन के लिए एलजी सिन्हा ने अफसरों को सराहा

Sun, 21 Aug 2022 12:46 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 21 Aug 2022 12:46 AM IST
सार

श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के चेयरमैन एवं एलजी मनोज सिन्हा ने राजभवन में अमरनाथ यात्रा 2022 के सुचारु संचालन के लिए सभी अधिकारियों को सम्मानित किया। इस साल लगभग 3.65 लाख यात्रियों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए।

विज्ञापन
Amarnath Yatra: Brand ambassador of every pilgrim JK, LG Sinha praised the officers for successful operation
श्रीनगर में अधिकारियों को संबोधित करते एलजी - फोटो : पीआरओ

विस्तार

एलजी मनोज सिन्हा ने कहा कि श्री अमरनाथ यात्रा से जुड़ा हर व्यक्ति और तीर्थ यात्री अब जम्मू-कश्मीर का ब्रांड अंबेसेडर है, जो मानवता और आध्यात्मिकता की इस यात्रा की चर्चा देश के कोने-कोने में कर रहा है।

विज्ञापन


श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के चेयरमैन एवं एलजी मनोज सिन्हा ने शनिवार को राजभवन में अमरनाथ यात्रा 2022 के सुचारु संचालन के लिए नागरिक प्रशासन, जेकेपी, सेना, सीएपीएफ, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और एसएएसबी के अधिकारियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन


यात्रा प्रबंधन में शामिल 110 अधिकारियों को निस्वार्थ सेवा के लिए स्मृति चिह्न भेंट किए गए। एलजी ने यात्रा के सफल प्रबंधन में समर्थन देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा को सफल बनाने के लिए नागरिक समाज, धार्मिक व राजनीतिक संगठनों, चिकित्सा कर्मचारियों, पिट्ठू वाले, सफाई कर्मचारियों ने सर्वोत्तम योगदान दिया। प्रदेश के सभी नागरिकों ने पूरे दिल से यात्रा का हिस्सा बने। इस साल लगभग 3.65 लाख यात्रियों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए।

मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता ने बताया कि यात्रा की व्यवस्था के लिए आने वाले तीर्थ यात्रियों से 94 प्रतिशत अनुमोदन रेटिंग दर्ज की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed