Amarnath Yatra : डॉ. भीम राव आंबेडकर की जयंती पर कल सरकारी छुट्टी, अब 15 से शुरू होगा अग्रिम यात्री पंजीकरण
डॉ. भीम राव आंबेडकर की जयंती पर सरकारी अवकाश के चलते अब निर्धारित 14 अप्रैल के बजाय 15 अप्रैल से अमरनाथ यात्रा के लिए अग्रिम यात्री पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डॉ. भीम राव आंबेडकर की जयंती पर सरकारी अवकाश के चलते अब निर्धारित 14 अप्रैल के बजाय 15 अप्रैल से अमरनाथ यात्रा के लिए अग्रिम यात्री पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होगी। इस बार बैंकों में दैनिक यात्री परमिट कोटा बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। प्रदेश में जम्मू-कश्मीर बैंक, पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की 21 शाखाओं को पंजीकरण के लिए निर्धारित किया गया है।
पंजीकरण के लिए स्वास्थ्य अनिवार्य प्रमाणपत्र (सीएचसी) बनवाने के लिए शिवभक्त अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। पीएनबी के एक अधिकारी ने बताया कि 14 अप्रैल को छुट्टी होने के कारण अगले दिन से बैंकों में अग्रिम पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होगी। अभी कोटे के बारे में अमरनाथ श्राइन बोर्ड की ओर से शेड्यूल नहीं भेजा गया है। उम्मीद है इस बार दैनिक यात्री परमिट कोटा बढ़ाया जाए।
जम्मू में सबसे अधिक छह बैंक, शाखाओं में पंजीकरण की सुविधा
पिछले साल पारंपरिक बालटाल और पहलगाम रूट के लिए दैनिक आधार पर प्रत्येक बैंक शाखा में 30-30 यात्रियों का पंजीकरण करने का कोटा था। इस बार जम्मू जिले में सबसे अधिक बैंक शाखाएं निर्धारित की गई हैं। जम्मू संभाग के अखनूर में पीएनबी शाखा, रिहाड़ी चौक बीसी रोड पीएनबी शाखा, बख्शीनगर जम्मू में जेके बैंक, गोल मार्केट गांधीनगर में जेके बैंक, रेजीडेंसी रोड जम्मू में जेके बैंक और हरि मार्केट जम्मू स्थित एसबीआई की बैंक शाखा में अग्रिम पंजीकरण किया जाएगा।
J&K: अमरनाथ यात्रा 2025 की तैयारियों पर श्रीनगर में राष्ट्रीय समीक्षा बैठक, डॉ. सैयद आबिद रशीद ने दी जानकारी
कठुआ में कालेज रोड पीएनबी शाखा, मुख्य बाजार बिलावर में जेएंडके बैंक, किश्तवाड़ में शाहान कांप्लेक्स बस स्टैंड में जेएंडके बैंक, पुंछ में गुरद्वारा सिंह सभा, मुख्य बाजार के करीब जेके बैंक, रामबन के मुख्य बाजार में जेके बैंक, राजोरी के मुख्य बाजार में जेके बैंक, रियासी में होटल अंबिका, कटड़ा में पीएनबी शाखा, मुख्य बाजार रियासी में पीएनबी शाखा, सांबा में वार्ड-2, राष्ट्रीय राजमार्ग में पीएनबी शाखा में पंजीकरण होगा।
इसके अलावा श्रीनगर में गोल मार्केट कर्ण नगर में जेके बैंक, उधमपुर में मुख्य शाखा कोर्ट परिसर के पास जेके बैंक, रामबन में एसबीआई शाखा, डोडा में डीसी कार्यालय के पास एसबीआई व जेके बैंक और सांबा में राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एसबीआई बैंक शाखा निर्धारित की गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.