फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath Yatra 2023: Yatra stopped second day also, devotees stopped base camp due rain Baltal and Pahalgam

Amarnath Yatra 2023: भारी बारिश और बर्फबारी के बाद दूसरे दिन भी यात्रा रोकी, बीस हजार तीर्थयात्री फंसे

Sat, 08 Jul 2023 09:38 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 08 Jul 2023 09:38 AM IST
सार

जम्मू कश्मीर में लगातार बारिश और खराब मौसम का असर अमरनाथ यात्रा पर भी पड़ा है। दूसरे दिन भी बैंस कैंपों से श्रद्धालुओं के जत्थों को आगे नहीं बढ़ने दिया गया। कश्मीर के यात्रा मार्गों पर भारी बर्फबारी हुई है। 

विज्ञापन
Amarnath Yatra 2023: Yatra stopped second day also, devotees stopped base camp due rain Baltal and Pahalgam
अमरनाथ यात्रा का बेस कैंप बालटाल में श्रद्धालु - फोटो : PTI

विस्तार

कश्मीर में लगातार बारिश और बर्फबारी के कारण अमरनाथ यात्रा शनिवार को भी दूसरे दिन भी रोक दी गई है। श्रद्धालुओं को आधार शिविर बालटाल और पहलगाम से आगे नहीं जाने दिया गया। विभिन्न बेस कैंपों में बीस हजार से अधिक श्रद्धालु फंसे हुए हैं। यात्रा को लेकर प्रशासन लगातार दिशा-निर्देश जारी कर रहा है।

विज्ञापन


जम्मू कश्मीर में खराब मौसम तथा लगातार बारिश से अमरनाथ यात्रा को दूसरे दिन जम्मू के आधार शिविर भगवती नगर से ही निलंबित कर दिया गया। उधर, बालटाल तथा पहलगाम दोनों ट्रैक से श्रद्धालुओं के सातवें जत्थे को आगे जाने की अनुमति नहीं मिली। मौसम के रुख को देखते हुए प्रशासन यात्रा को लेकर विचार कर रहा है। 

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने ट्वीट किया, "खराब मौसम के कारण अमरनाथ यात्रा फिलहाल स्थगित कर दी गई है। मौसम में थोड़ा भी सुधार होते ही फंसे हुए यात्रियों को निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। मौसम विभाग ने चौबीस घंटे तक बारिश का अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले शुक्रवार को जम्मू से पहलगाम के लिए गए 4600 यात्रियों के जत्थे को रामबन जिले के चंद्रकोट यात्री निवास में रोक लिया गया। बालटाल रूट के 2639 श्रद्धालुओं को आगे जाने की अनुमति दी गई।


यात्रा ट्रैक पर पहले से रुके 2670 यात्रियों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। बालटाल रूट पर रेलपथरी के पास भूस्खलन के चलते यात्रा मार्ग को क्षति पहुंची है। पवित्र अमरनाथ गुफा के साथ-साथ दोनों यात्रा मार्गों पर वीरवार रात से ही भारी बारिश के चलते यात्रा स्थगित है।

अधिकारियों ने बताया कि नुनवान पहलगाम कैंप में 3200 और बालटाल में चार हजार यात्रियों को रोका गया है। तेज बारिश के चलते बालटाल आधार शिविर से पवित्र गुफा की ओर जाने वाले रास्ते पर रेलपथरी जेड मोड़ पर भूस्खलन हो गया था।


ट्रैक पर तेज बहाव के साथ पानी अपने साथ कीचड़ और पत्थर ले आया। इसके चलते ट्रैक पर मलबा इकट्ठा हो गया। यात्रा मार्ग पर फंसे हुए कई यात्रियों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के लिए चलाया गया बचाव अभियान देर शाम तक जारी रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed