फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath Yatra 2023: Tent city settled in Baltal and Nunwan, Muslim community welcome Baba Bhole

Amarnath Yatra 2023: बालटाल और नुनवान में बस गई टैंट सिटी, बाबा भोले के स्वागत में मुस्लिम समुदाय भी डटा

Thu, 29 Jun 2023 10:15 AM IST
विमल शर्मा बृजेश कुमार सिंह, जम्मू
बृजेश कुमार सिंह, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 29 Jun 2023 10:15 AM IST
सार

कश्मीर में आधार शिविर बालटाल तथा नुनवान (पहलगाम) बेस कैंप के पास टेंट सिटी बस गई है। बालटाल में 18400 लोगों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। पिछले साल यहां 17200 लोगों को ठहराने का प्रबंध था।

विज्ञापन
Amarnath Yatra 2023: Tent city settled in Baltal and Nunwan, Muslim community welcome Baba Bhole
Amarnath Yatra 2023 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरनाथ यात्रा शुरू होने में दो दिन शेष रह गए हैं। देशभर से श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया है। सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। कश्मीर यात्रियों के स्वागत से अपने कश्मीरियत की पहचान को पूरी देश-दुनिया के सामने पेश करने के लिए तैयार बैठा है। स्थानीय मुस्लिम समुदाय भी बाबा भोले के भक्तों के स्वागत के लिए डट गया है।

विज्ञापन


घोड़े, टेंट संचालकों के साथ ही स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि भी यात्रियों के स्वागत के लिए पलक पांवडे बिछाए पड़े हैं। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा के अनुसार अमरनाथ यात्रियों के स्वागत में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रखी गई है। यहां से देश के विभिन्न हिस्से में जाने वाले श्रद्धालु ब्रांड अंबेस्डर बनकर जाएंगे।
विज्ञापन

 

कश्मीर में आधार शिविर बालटाल तथा नुनवान (पहलगाम) बेस कैंप के पास टेंट सिटी बस गई है। बालटाल में 18400 लोगों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। पिछले साल यहां 17200 लोगों को ठहराने का प्रबंध था। दोनों जगहों पर अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित डीआरडीओ अस्पताल खुल गए हैं, जहां 24 घंटे चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों यात्रा रूट पर संचार व्यवस्था भी दुरुस्त कर दी गई है। 4जी की सुविधा मिलती रहेगी। जम्मू में ऑनलाइन पंजीकरण भी शुरू कर दिया गया है। सुरक्षा अमला बेस कैंप के साथ ही यात्रा रूट पर तैनात कर दिया गया है। पिछली बार आई बाढ़ के बाद गुफा क्षेत्र के बाहर टेंट लगाने पर रोक लगा दी गई है।

बालटाल बेस कैंप के कैंप डायरेक्टर डॉ. राघव लंगर ने बताया कि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। रहने से लेकर खाने-पीने, चिकित्सा, संचार आदि की पूरी व्यवस्था की गई है। टेंट सिटी बनकर तैयार है। लंगर संगठनों ने तैयारी कर ली है। पूरे यात्रा मार्ग में पर्याप्त व्यवस्था की गई है ताकि किसी भी यात्री को परेशान न होना पड़े।
 

श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड प्रशासन के अनुसार भोले भक्त बेफिक्र होकर आएं। उनकी सुरक्षा से लेकर खाने पीने, रहने तथा अन्य सुविधाओं का व्यापक प्रबंध किया गया है। जम्मू-कश्मीर के प्रवेश द्वार लखनपुर (कठुआ) में अमरनाथ यात्रियों के स्वागत का व्यापक प्रबंध किया गया है। पहला आधार शिविर जम्मू के भगवती नगर को सुरक्षा बलों ने घेरे में ले लिया है।

यहां से बाबा के भक्तों का पहला जत्था कड़ी सुरक्षा में 30 जून की सुबह रवाना होगा। यह जत्थे देर शाम तक बालटाल तथा नुनवान बेस कैंप में पहुंच जाएंगे, जहां से पहली जुलाई को औपचारिक रूप से यात्रा की शुरूआत होगी। कड़ी सुरक्षा में यात्रियों का जत्था बेस कैंप के लिए रवाना होगा।

Amarnath Yatra 2023: Tent city settled in Baltal and Nunwan, Muslim community welcome Baba Bhole
Amarnath Yatra 2023 - फोटो : अमर उजाला

बैटरी कार व प्री पेड बूथ की व्यवस्था

श्राइन बोर्ड प्रशासन की ओर से बालटाल रूट पर दिव्यांगों, बुजुर्गों तथा बीमारों के लिए बालटाल से दोमेल तक मुफ्त बैटरी कार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही घोड़े की सुविधा के लिए प्री पेड बूथ की भी स्थापना की गई है। इन बूथों से निर्धारित दरों पर घोड़े, पिट्ठू की सुविधा उपलब्ध होगी।

न हों निराश, सुबह-शाम आरती का होगा सजीव प्रसारण

अमरनाथ श्राइन बोर्ड प्रशासन का कहना है कि बाबा भोले के जो भक्त दरबार तक नहीं आ सकते हैं, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। बाबा के दरबार से सुबह-शाम आरती तथा पूजन का सजीव प्रसारण किया जाएगा। यह प्रसारण सभी जगहों पर देखा जा सकता है।

बालटाल रूट पर ठहरने का प्रबंध

  • कैंप        2023 2022
  • बालटाल 18400 17200
  • मनिगाम 1460 930
  • बारीमार्ग 400 200
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed