Amarnath Yatra 2023: आधार शिविर भगवती नगर में तैयारियां तेज, लंगर संगठनों का पहुंचने का क्रम होगा शुरू
आधार शिविर में सुरक्षाकर्मियों का पहुंचना भी शुरू हो गया है। इसमें आसपास के क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी बढ़ाई गई है। प्रवेशद्वार लखनपुर से कश्मीर तक जून के आखिरी सप्ताह में लंगर संगठनों का पहुंचना शुरू हो जाएगा|
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्री अमरनाथ यात्रा की तैयारियां तेज हो गई हैं। आधार शिविर भगवती नगर जम्मू में मरम्मत और अन्य निर्माण कार्य जारी हैं। आधार शिविर के प्रमुख गेट पर स्थापित सुरक्षा कक्ष में चार एक्सरे जांच मशीनों को स्थापित करने की योजना है। इसके लिए कक्ष का विस्तार किया जा रहा है।
यात्रा संबंधी सभी तैयारियों को 15 जून तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। आधार शिविर के लंगर हाल में दीवारों पर टायल लगाने का काम किया जा रहा है। इसके अलावा मुख्य हालों की छतों पर पानी की लीकेज को बंद करने के लिए नए सिरे से काम किया जा रहा है।
आधार शिविर में सुरक्षाकर्मियों का पहुंचना भी शुरू हो गया है। इसमें आसपास के क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी बढ़ाई गई है। प्रवेशद्वार लखनपुर से कश्मीर तक जून के आखिरी सप्ताह में लंगर संगठनों का पहुंचना शुरू हो जाएगा, जबकि पारंपरिक बालटाल और पहलगाम ट्रैक पर श्राइन बोर्ड की ओर से 15 जून तक संगठनों को पहुंचने को कहा गया है।
चेलदा बिरादरी की दो दिवसीय मेल आज से
चेलदा बिरादरी की मेल तीन और चार जून को सुंदरबनी के धारपुर के अमृतेश्वर मंदिर के समीप देवस्थान पर मनाई जाएगी। चेलदा बिरादरी एवं अमृतेश्वर शिव मंदिर विकास समिति के प्रधान सत्यपाल ने बताया कि मेल में जम्मू-कश्मीर प्रांत सहित अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माथा टेकने और कुलदेवता व कुलदेवी के मंदिर में हाजिरी लगाने आते हैं।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि तीन जून को कुलदेवता के स्थान पर परंपरागत पूजा पाठ, सांस्कृतिक कार्यक्रम और जेकेएएस तथा आईएएस परीक्षा में उत्तीर्ण शिक्षार्थियों को उचित सम्मान देकर प्रोत्साहित किया जाएगा। चार जून को सुबह बाबा जी के स्थान पर भोग लगेगा।