{"_id":"64c9dfc2678b4a0ad40ed053","slug":"amarnath-yatra-2023-pilgrims-figure-crossed-four-lakh-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amarnath Yatra: दर्शनार्थी आंकड़ा चार लाख के पार, 5542 भक्तों ने बाबा बर्फानी के दरबार में लगाई हाजिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amarnath Yatra: दर्शनार्थी आंकड़ा चार लाख के पार, 5542 भक्तों ने बाबा बर्फानी के दरबार में लगाई हाजिरी
Wed, 02 Aug 2023 10:17 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 02 Aug 2023 10:17 AM IST
सार
श्री अमरनाथ यात्रा में दर्शनार्थी यात्रियों का आंकड़ा चार लाख के पार पहुंच गया। अब तक 402041 श्रद्धालु पवित्र गुफा तक पहुंच चुके हैं। यात्रा में गिरावट के बावजूद भोले के भक्तों में उत्साह बरकरार है।
विज्ञापन
Amarnath Yatra
- फोटो : Agency
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले 32 दिन से जारी अमरनाथ यात्रा में मंगलवार को दर्शनार्थी यात्रियों का आंकड़ा चार लाख के पार पहुंच गया। मंगलवार को 5542 श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दरबार में हाजिरी दी। इसमें 4287 पुरुष, 1132 महिलाएं, 53 बच्चे, 69 साधु और एक साध्वी शामिल रहे। यात्रा में गिरावट के बावजूद भोले के भक्तों में उत्साह बरकरार है।
विज्ञापन
अब तक 402041 श्रद्धालु पवित्र गुफा तक पहुंच चुके हैं। आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से मंगलवार को लगातार तीसरे दिन छोटे जत्थे में 1006 श्रद्धालु कश्मीर के लिए रवाना हुए। इसमें बालटाल रूट के लिए 262 पुरुष, 118 महिलाएं और 2 बच्चे शामिल रहे, जबकि पहलगाम रूट के लिए 487 पुरुष, 97 महिलाएं, 37 साधु और 3 साध्वी शामिल रहे।
विज्ञापन
यात्रियों की संख्या में गिरावट को देखते हुए आधार शिविर भगवती नगर जम्मू में ही यात्रियों के लिए तत्काल पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। जिसमें अन्य केंद्रों से संबंधित स्टाफ को मूल स्थानों पर वापस भेजा गया है। श्री राम मंदिर पुरानी मंडी में सीमित संख्या में साधु संतों का आना जारी है। यात्रा में गिरावट से जम्मू के बाजारों में यात्रियों की रौनक कम हुई है। शहर के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भी कम संख्या में यात्री पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन