फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath Yatra 2023: Immediate registration starts in Jammu, Baltal route token to 2189 pilgrims

Amarnath Yatra 2023: जम्मू में तत्काल पंजीकरण शुरू, पहले दिन 2189 श्रद्धालुओं को बालटाल रूट के लिए मिला टोकन

Fri, 30 Jun 2023 02:11 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 30 Jun 2023 02:11 AM IST
सार

अमरनाथ यात्रा के लिए सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई है। भोले के भक्तों का जम्मू के आधार शिविर में पहुंचना शुरू हो गया है। इसके लिए टोकन मिलने शुरू हो गए हैं। 

विज्ञापन
Amarnath Yatra 2023: Immediate registration starts in Jammu, Baltal route token to 2189 pilgrims
जम्मू में पंजीकरण के लिए लाइन में लगे भक्त - फोटो : संजय कुमार

विस्तार

अमरनाथ यात्रा के लिए वीरवार से तत्काल पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन पंजीकरण केंद्रों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। इस दौरान श्रद्धालु उत्साहित नजर आए। उन्होंने भोले के जयकारे भी लगाए।

विज्ञापन


पंजीकरण के लिए श्रद्धालुओं को बुधवार को टोकन जारी किए गए थे। उधर, वीरवार को सरस्वती धाम केंद्र से कुल 2189 श्रद्धालुओं को बालटाल रूट के लिए टोकन जारी किया गया। पंचायत भवन पंजीकरण केंद्र पर 135 श्रद्धालुओं का बालटाल रूट के लिए तत्काल पंजीकरण हुआ।

विज्ञापन

 

वैष्णवी धाम पंजीकरण केंद्र पर 141 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया। इनमें 70 पहलगाम रूट के लिए और 71 बालटाल रूट के लिए थे। श्रद्धालुओं को तत्काल पंजीकरण के साथ उसी केंद्र पर उनके स्वास्थ्य की जांच कर प्रमाणपत्र और आरएफआईडी कार्ड भी दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

रेलवे स्टेशन स्थित सरस्वती धाम के बाहर श्रद्धालुओं के लिए लंगर की भी व्यवस्था की गई है।जिन श्रद्धालुओं को पहलगाम रूट से यात्रा करनी है, उनको वीरवार को टोकन जारी नहीं किया गया। दिल्ली से पहुंचे पुरन राठौर ने बताया कि वह वीरवार को जम्मू पहुंचे।

 

वह पहलगाम रूट के लिए टोकन लेना चाह रहे थे, लेकिन पता चला कि पहलगाम के लिए टोकन शुक्रवार को जारी किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि वह पहली बार अमरनाथ यात्रा पर हैं। उत्तरप्रदेश से राहुल कुमार अपने 40 साथियों के साथ यात्रा के लिए आए हैं।


 

उनका कहना है कि वह पहलगाम रूट से यात्रा करना चाहते हैं। इसके लिए शुक्रवार को टोकन लेंगे। इसके अलावा अयोध्या, बनारस और अन्य जगहों से भी यात्रा के लिए श्रद्धालु वीरवार को जम्मू पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed