{"_id":"649f015ed21e9c63bd0b4725","slug":"amarnath-yatra-2023-amarnath-yatris-after-noon-no-permission-to-go-to-kashmir-from-udhampur-2023-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amarnath Yatra 2023: दोपहर बाद अमरनाथ यात्रियों को कश्मीर जाने की अनुमति नहीं, जेके प्रशासन ने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amarnath Yatra 2023: दोपहर बाद अमरनाथ यात्रियों को कश्मीर जाने की अनुमति नहीं, जेके प्रशासन ने दिए निर्देश
Fri, 30 Jun 2023 09:54 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर
अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 30 Jun 2023 09:54 PM IST
सार
जम्मू कश्मीर पुलिस के अधिकारी ने बताया कि बिना जत्थे के चलने वाले अमरनाथ यात्रियों व पर्यटकों को सुबह 11 बजे तक जम्मू से आगे निकलना होगा। 11 बजे के बाद किसी वाहन को आगे जाने की अनुमति नहीं होगी। उधमपुर से अमरनाथ यात्रियों और पर्यटकों को दोपहर 12 बजे तक ही निकलने का समय दिया जाएगा।
विज्ञापन
जम्मू से श्रीनगर की तरफ जाता अमरनाथ यात्रियों का जत्था
- फोटो : निखिल मेहता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमरनाथ यात्रा को लेकर जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने नई ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। अमरनाथ यात्रियों और पर्यटकों के वाहनों के आवागमन के लिए समय निर्धारित किया गया है। कश्मीर में सुबह पांच से शाम छह बजे के बाद अमरनाथ यात्रियों व पर्यटकों के वाहनों को चलने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
इसके साथ उधमपुर और जम्मू में राजमार्ग पर वाहनों के चलने का समय निर्धारित किया गया है। श्री अमरनाथ यात्रा के बालटाल रूट के वाहनों को हर रोज तड़के चार बजे के बाद ही घाटी की तरफ रवाना किया जाएगा। इन वाहनों को हर हाल में लंबर बनिहाल में सुबह साढ़े दस बजे तक बालटाल के लिए निकलना होगा।
विज्ञापन
साढ़े दस बजे के बाद किसी वाहन को बालटाल की तरफ जाने की अनुमति नहीं होगी। पहलगाम रूट के वाहनों के लिए जम्मू से निकलने का समय सुबह पांच बजे निर्धारित है और इनको लंबर बनिहाल में साढ़े दस बजे तक पहुंचना होगा।
विज्ञापन
इसी तरह से बिना जत्थे के चलने वाले अमरनाथ यात्रियों व पर्यटकों को सुबह 11 बजे तक जम्मू से आगे निकलना होगा। 11 बजे के बाद किसी वाहन को आगे जाने की अनुमति नहीं होगी। उधमपुर से अमरनाथ यात्रियों और पर्यटकों को दोपहर 12 बजे तक ही निकलने का समय दिया जाएगा।
दोपहर 12 बजे के बाद किसी यात्री वाहन को घाटी जाने की अनुमति नहीं मिलेगी। इसी तरह से चंद्रकोट से दोपहर एक बजे और लंबर बनिहाल से दो बजे के बाद वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।
दोपहर दो बजे के बाद किसी भी अमरनाथ यात्री या फिर पर्यटक के वाहन को कश्मीर जाने के लिए नवयुग टनल पार करने नहीं दिया जाएगा। गुलमर्ग से श्रीनगर के लिए शाम पांच बजे के बाद किसी अमरनाथ यात्री व पर्यटक के वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी।
पुलिस ने अपनी एडवाइजरी में अमरनाथ यात्रियों व पर्यटकों को निर्देश दिए हैं कि वे कश्मीर में सुबह पांच से शाम छह तक ही यात्रा की योजना बनाएं। शाम छह बजे के बाद किसी भी अमरनाथ यात्री या फिर पर्यटक के वाहन को चलने की अनुमति नहीं होगी।