फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath Yatra 2023: 72 thousand visited in five days, devotees attending court by helicopter

Amarnath Yatra 2023: पांच दिन में 72 हजार ने किए दर्शन, दरबार में हेलिकॉप्टर से भी हाजिरी लगा रहे श्रद्धालु

Thu, 06 Jul 2023 01:56 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 06 Jul 2023 01:56 AM IST
सार

जम्मू रेलवे स्टेशन के पास वैष्णवी धाम, पंचायत भवन और शालामार स्थित महाजन सभा में तत्काल पंजीकरण के लिए भक्तों की भीड़ बढ़ रही है। रेलवे स्टेशन के पास सरस्वती धाम में तत्काल पंजीकरण को टोकन पाने के लिए तड़के ही श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
Amarnath Yatra 2023: 72 thousand visited in five days, devotees attending court by helicopter
अमरनाथ यात्रा का बेस कैंप बालटाल पहुंचे श्रद्धालु - फोटो : PTI

विस्तार

पारंपरिक बालटाल और पहलगाम रूट से अमरनाथ यात्रा जारी है। सोमवार को दोनों रूटों से 17559 भक्तों ने पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन किए। अब तक 72273 श्रद्धालु बाबा अमरनाथ के दरबार में हाजिरी लगा चुके हैं। गत साल पांचवें दिन तक 19000 श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा में बाबा के दर्शन किए थे।

विज्ञापन


यात्रा के आगे बढ़ने के साथ शिवभक्तों में उत्साह और जोश भी बढ़ता जा रहा है। इस बीच आधार शिविर भगवती नगर से बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच छठे जत्थे को रवाना किया गया। इसमें 244 वाहनों में 6107 श्रद्धालु शामिल हैं।
विज्ञापन


इनमें बालटाल से 1639 पुरुष, 514 महिलाएं, 12 बच्चे, 8 साधु और 5 साध्वी के साथ कुल 2178 भक्त और पहलगाम रूट से 3041 पुरुष, 689 महिलाएं, 19 बच्चे, 146 साधु और 34 साध्वी के साथ 3929 यात्री रवाना हुए हैं। जम्मू रेलवे स्टेशन के पास वैष्णवी धाम, पंचायत भवन और शालामार स्थित महाजन सभा में तत्काल पंजीकरण के लिए भक्तों की भीड़ बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन के पास सरस्वती धाम में तत्काल पंजीकरण को टोकन पाने के लिए तड़के ही श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। बारिश और उमस के बावजूद भक्तों में उत्साह बरकरार है। प्रवेशद्वार लखनपुर से लेकर कश्मीर तक शिवभक्तों का जोरदार स्वागत किया जा रहा है।


इसमें मुस्लिम भाई भी आगे आकर श्रद्धालुओं का स्वागत कर रहे हैं। यात्रा रूट पर जगह-जगह लंगरों लगाने के साथ ही श्रद्धालुओं के ठहरने के उचित प्रबंध किए गए हैं। पवित्र गुफा से देश-दुनिया के श्रद्धालुओं के लिए सुबह और शाम को लाइव आरती का आयोजन किया जा रहा है। बाबा के दरबार में बड़ी संख्या में श्रद्धालु हेलिकॉप्टर से भी पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed