फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath Yatra 2022: Thirteen thousand devotees visited Baba Barfani

Amarnath Yatra 2022: तेरह हजार श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन, दो यात्रियों ने रास्ते में तोड़ा दम

Fri, 08 Jul 2022 02:10 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 08 Jul 2022 02:10 AM IST
सार

श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर शिवभक्तों में जबरदस्त उत्साह है। देशभर से हजारों श्रद्धालु प्रतिदिन जम्मू कश्मीर पहुंच रहे हैं। यात्रा को लेकर चारों ओर शिवमय माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
Amarnath Yatra 2022: Thirteen thousand devotees visited Baba Barfani
बालटाल मार्ग से बाबा बर्फानी के दर्शनों को जाता दल - फोटो : एएनआई

विस्तार

बम बम भोले के जयघोष के साथ वीरवार को पवित्र गुफा में 13009 श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। इस बीच स्किम सोरा और बालटाल में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। इसके साथ अब तक दस श्रद्धालुओं की शारीरिक समस्याओं के कारण जान चली गई है। पारंपरिक बालटाल और पहलगाम रूट से यात्रा जारी है। जम्मू से कड़ी सुरक्षा के बीच नौवें जत्थे में 5726 श्रद्धालु कश्मीर के लिए रवाना हुए। 

विज्ञापन

यात्रा को लेकर शिवभक्तों में जबरदस्त उत्साह

श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर शिवभक्तों में जबरदस्त उत्साह है। देशभर से हजारों श्रद्धालु प्रतिदिन जम्मू कश्मीर पहुंच रहे हैं। यात्रा को लेकर चारों ओर शिवमय माहौल बना हुआ है। आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से वीरवार तड़के बालटाल रूट के लिए 1573 पुरुष, 460 महिलाएं, 38 बच्चे, 32 साधु, 5 साधवी और एक किन्नर के साथ 2109 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ।

विज्ञापन

तत्काल पंजीकरण को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह

इसी तरह पहलगाम रूट के लिए 2811 पुरुष, 657 महिलाएं, 19 बच्चे, 111 साधु और 19 साध्वी के साथ 3617 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ। रेलवे स्टेशन जम्मू के पास सरस्वती धाम में तत्काल पंजीकरण टोकन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंच रही है। इसके बाद रेलवे स्टेशन के पास ही वैष्णवी धाम, पंचायत भवन और महाजन हाल शालामार में तत्काल पंजीकरण को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाबा बर्फानी के प्रति अपनी भक्ति दिखा रहे

यात्रा के चलते पूरा शहर भक्तिमय बना हुआ है। खासतौर पर आधार शिविर भगवती नगर में दिन भर भजन कीर्तन से बम बम बोले के जयघोष गूंज रहे हैं। भोले के भक्ते कई स्वरूप में पहुंच रहे हैं, कोई हाथ में डमरू तो कोई त्रिशूल लेकर बाबा बर्फानी के प्रति अपनी भक्ति दिखा रहा है।

यात्रा मानसून के बीच भी पूरी तरह से बहाल

मौसम ने भी अब तक भक्तों का साथ दिया है। एक दिन को छोड़कर यात्रा मानसून के बीच भी पूरी तरह से बहाल है। यात्रा को लेकर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। प्रवेश द्वार लखनपुर से लखनपुर तक श्रद्धालुओं को उचित स्वास्थ्य सेवाएं भी मुहैया करवाई जा रही हैं।

जय जय बाबा बर्फानी गीत का किया विमोचन 

प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक कैलाश खेर द्वारा गाया जय जय बाबा बर्फानी गीत का विमोचन वीरवार को किया गया। आयुक्त सचिव ग्रामीण विकास विभाग और पंचायती राज मंदीप कौर ने गीत का विमोचन किया। जय जय बाबा बर्फानी गीत से यात्रा को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त बनाने का संदेश दिया गया है।

ग्रामीण विकास विभाग अमरनाथ यात्रा में व्यवस्था देख रहा

इस दौरान मंदीप कौर ने कहा कि गीत श्रद्धालुओं और आम लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग अमरनाथ यात्रा में व्यवस्था देख रहा है। प्लास्टिक और गंदगी मुक्त यात्रा के संकल्प को पूरा करना हम सभी का उद्देश्य है। वर्चुअल मोड से जुड़े गायक कैलाश खेर ने इस गीत को बनाने में प्रशासन के सहयोग की सराहना की। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed