{"_id":"629e1b4a1c46e707ba3c1a92","slug":"amarnath-yatra-2022-rescue-teams-will-be-deployed-for-devotees-on-the-national-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amarnath Yatra 2022: राष्ट्रीय राजमार्ग पर श्रद्धालुओं के लिए बचाव टीमें होंगी तैनात, 30 जून से यात्रा होगी शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amarnath Yatra 2022: राष्ट्रीय राजमार्ग पर श्रद्धालुओं के लिए बचाव टीमें होंगी तैनात, 30 जून से यात्रा होगी शुरू
Mon, 06 Jun 2022 08:52 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 06 Jun 2022 08:52 PM IST
सार
रामबन की एसपी मोहिता शर्मा ने बताया कि यात्रा के दौरान हाईवे पर टीमों को तैनात करने का निर्णय लिया गया है। पर्याप्त कर्मियों की अग्रिम रूप से तैनाती की जाएगी, ताकि आधार शिविरों और यात्रा के मार्गों को जल्द जांचा जा सके। पस्सियां गिरने वाले क्षेत्रों और अन्य जगहों पर यात्रियों की हर तरीके से मदद करेंगी।
विज्ञापन
Amarnath yatra
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमरनाथ यात्रा के दौरान रामबन पुलिस हाईवे पर विशेष बचाव टीमों को तैनात करेगी। खासकर उस जगह पर, जहां पर अक्सर पस्सियां गिरने की आशंका बनी रहती है। यह टीमें अमरनाथ यात्रियों की हर तरह से मदद करेंगी।
विज्ञापन
रामबन की एसपी मोहिता शर्मा की मौजूदगी में हुई बैठक में हाईवे पर टीमों को तैनात करने का निर्णय लिया गया। यह भी निर्णय लिया गया कि पर्याप्त कर्मियों की अग्रिम रूप से तैनाती की जाएगी, ताकि आधार शिविरों और यात्रा के मार्गों को जल्द जांचा जा सके।
विज्ञापन
एसपी ने यात्रा के सुचारू और शांतिपूर्ण संचालन के लिए प्रभावी तंत्र और योजना बनाने का आह्वान किया। अधिकारियों से सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील स्थानों और आधार शिविरों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सेना, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, पुलिस और नागरिक प्रशासन के सभी हितधारकों के समकक्षों के बीच समन्वय तंत्र और संचार प्रणाली स्थापित की जानी चाहिए। इससे यात्रा के बंदोबस्त को पुख्ता बनाने में मदद मिलेगी। बता दें कि 30 जून से अमरनाथ यात्रा शुरू होगी।