फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath Yatra 2022: Modern medicine will be available from Lakhanpur to the holy cave

Amarnath Yatra 2022: लखनपुर से पवित्र गुफा तक मिलेगी आधुनिक चिकित्सा, बाबा के भक्तों की 150 स्थानों पर होगी स्वास्थ्य जांच

Fri, 01 Jul 2022 01:32 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 01 Jul 2022 01:32 AM IST
सार

स्वास्थ्य निदेशालय कश्मीर की ओर से डीआरडीओ के सहयोग से बालटाल और चंदनबाड़ी में 70-70 बिस्तर वाले दो अस्पताल समर्पित किए गए हैं। इनमें 4 बिस्तर आईसीयू सपोर्ट, 25 ऑक्सीजन, सप्लीमेंटरी ऑक्सीजन के साथ अतिरिक्त 25 बिस्तर, दो बिस्तर आईसीयू सुविधा पहलगाम, बालटाल और सोनामर्ग में स्थापित होगी।

विज्ञापन
Amarnath Yatra 2022: Modern medicine will be available from Lakhanpur to the holy cave
बालटाल मार्ग से बाबा बर्फानी के दर्शनों को जाता दल - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा के साथ स्वास्थ्य के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शिवभक्तों को लखनपुर से पवित्र गुफा तक आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी। यात्रा रूट पर 150 अस्पतालों/स्थानों को विशेष रूप से तैयार किया गया है। यहां ऑक्सीजन की भी पर्याप्त व्यवस्था रहेगी। स्वास्थ्य विभाग संभागीय स्तर पर लखनपुर से बनिहाल और चंदनबाड़ी व बालटाल से पवित्र गुफा तक उचित स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाएगा।

विज्ञापन

प्रवेशद्वार से जिला कठुआ में छह अस्पताल काम करेंगे

जम्मू संभाग में ऐसी 70 स्वास्थ्य संस्थानों को चिह्नित किया गया है। प्रवेशद्वार से जिला कठुआ में छह अस्पताल काम करेंगे। इसमें सभी आपात सेवाएं, फिजिशियन विशेषज्ञ सलाहकार, स्त्री, आंख, ईएनटी, साइकाइट्री, दंत सलाहकार के साथ एक्सरे, ईसीजी, लैब, टेस्ट, अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन आदि उपलब्ध होंगी। जिला सांबा में सात, उधमपुर में 14, रामबन में 16 स्थानों पर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। चीची माता सांबा और टिकरी उधमपुर में मोबाइल स्वास्थ्य इकाई काम करेंगी।

विज्ञापन

कश्मीर संभाग में 55 मेडिकल स्टेशन काम करेंगे

कश्मीर संभाग में 55 मेडिकल स्टेशन काम करेंगे। इसमें 6 बेस अस्पताल, 11 मेडिकल एड केंद्र, 12 आपात एड केंद्र, 26 ऑक्सीजन बूथ होंगे। राष्ट्रीय राजमार्ग से श्रद्धालु ट्रांजिट साइट पर 11 और 17 अन्य अस्पताल/स्वास्थ्य सेवाएं अलर्ट पर रहेंगी। सभी अस्पताल और अन्य चिकित्सा केंद्रों में इमरजेंसी रिस्पांस प्रणाली होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बालटाल और चंदनबाड़ी में 70-70 बिस्तर वाले दो अस्पताल

स्वास्थ्य निदेशालय कश्मीर की ओर से डीआरडीओ के सहयोग से बालटाल और चंदनबाड़ी में 70-70 बिस्तर वाले दो अस्पताल समर्पित किए गए हैं। इनमें 4 बिस्तर आईसीयू सपोर्ट, 25 ऑक्सीजन, सप्लीमेंटरी ऑक्सीजन के साथ अतिरिक्त 25 बिस्तर, दो बिस्तर आईसीयू सुविधा पहलगाम, बालटाल और सोनामर्ग में स्थापित होगी।

शेषनाग में आइसोलेशन सुविधा स्थापित होगी

कोविड के बिना लक्षण वाले मामलों के लिए पंचतरणी, पवित्र गुफा क्षेत्र और शेषनाग में आइसोलेशन सुविधा स्थापित होगी। यात्रा में रेफर मामलों के लिए स्किम्स सौरा, सरकारी मेडिकल कालेज अनंतनाग और स्किम्स मेडिकल बेमिना तैयार रहेंगे, जबकि जीएमसी श्रीनगर और एसोसिएटेड अस्पताल अलर्ट पर रहेंगे।

55 स्थानों पर 109 एंबुलेंस उपलब्ध रहेंगी

बालटाल, चंदनबाड़ी और नई काजीगुंड टनल के 55 स्थानों पर 109 बेसिक लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस, 26 (एडवांस लाइफ सपोर्ट) क्रिटिकल केयर एंबुलेंस उपलब्ध रहेंगी।

पंचतरणी और बालटाल में टेली मेडिसिन यूनिट

इसरो की मदद से यात्रियों के लिए पंचतरणी और बालटाल में 1 जुलाई से टेली मेडिसिन सुविधा शुरू की जा रही है। इससे यात्री रोगी देखभाल व्यवस्था पर सलाह ले सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed