फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath Yatra 2022: First worship tomorrow in Shri Amarnath cave on Jyeshtha Purnima

Amarnath Yatra 2022: आज ज्येष्ठ पूर्णिमा पर श्री अमरनाथ गुफा में हुई प्रथम पूजा, 30 जून से यात्रा शुरू

Tue, 14 Jun 2022 06:47 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 14 Jun 2022 06:47 PM IST
सार

श्री अमरनाथ गुफा में मंगलवार 14 जून को ज्येष्ठ पूर्णिमा पर प्रथम पूजा हुई। साधु-संत व विद्वान हवन और आरती कर पवित्र हिमलिंग की विधिवत पूजा-अर्चना की।

विज्ञापन
Amarnath Yatra 2022: First worship tomorrow in Shri Amarnath cave on Jyeshtha Purnima
Amarnath Yatra 2022 - फोटो : एजेंसी

विस्तार

श्री अमरनाथ गुफा में मंगलवार को ज्येष्ठ पूर्णिमा पर प्रथम पूजा हुई। साधु-संत व विद्वान हवन और आरती कर पवित्र हिमलिंग की विधिवत पूजा-अर्चना की। इसमें श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नितेश्वर कुमार के साथ बूढ़ा अमरनाथ यात्री न्यास के पदाधिकारी भी शामिल हुए।

विज्ञापन

बूढ़ा अमरनाथ यात्री न्यास के तीन पदाधिकारियों को न्योता

कार्यक्रम के लिए बाबा अमरनाथ एवं बूढ़ा अमरनाथ यात्री न्यास के तीन पदाधिकारियों को न्योता दिया गया। इनमें न्यास के अध्यक्ष पवन कोहली के अलावा महामंत्री सुदर्शन खजूरिया व उपाध्यक्ष शक्ति दत्त शर्मा शामिल रहे। सुदर्शन खजूरिया ने ज्येष्ठ पूर्णिमा पर श्री अमरनाथ की पवित्र गुफा में प्रथम पूजा के कार्यक्रम के लिए न्योता मिलने की पुष्टि की थी।

विज्ञापन

दो साल बाद 30 जून से श्री अमरनाथ यात्रा शुरू हो रही

बता दें कि दो साल बाद 30 जून से श्री अमरनाथ यात्रा शुरू हो रही है। इसके लिए शिवभक्त काफी उत्साहित हैं। ऐसे में श्राइन बोर्ड करीब छह से सात लाख श्रद्धालुओं के यात्रा में पहुंचने की उम्मीद लगाकर तैयारियों में जुटा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा मार्ग पर सबलो 18 स्थानों पर लगाएगी लंगर 

श्री अमरनाथ बर्फानी लंगर आर्गेनाइजेशन (सबलो) श्रद्धालुओं को 18 स्थानों पर लंगर सेवा मुहैया करवाएगी। सबलो के महासचिव राजन गुप्ता ने बताया कि दो साल बाद होने जा रही यात्रा में हिस्सा लेने वाले श्रद्धालुओं की सेवा करने के लिए संगठन उत्साहित है।

पहलगाम और बालटाल में लंगर सेवा

दोनों यात्रा मार्गों पहलगाम और बालटाल में लंगर सेवा मुहैया करवाई जाएगी। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की तरफ से मुहैया करवाए गए व्यंजनों की सूची के आधार पर लंगर में श्रद्धालुओं को प्रसाद मुहैया करवाएगा जाएगा। 24 घंटे लंगर सेवा जारी रहेगी। जिन 18 स्थानों पर लंगर लगाए जाने हैं, वहां पर व्यवस्था के लिए 15 जून के बाद से लंगर वाले पहुंचना शुरू हो जाएंगे।

डीजीपी ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ की बैठक

अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा इंतजाम और सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के लिए जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने मंगलवार को कश्मीर पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस, नागरिक प्रशासन और सीएपीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed