फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath Yatra 2022: Fifteen thousand visited Baba Barfani

Amarnath Yatra 2022: पंद्रह हजार ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन, पवित्र गुफा के पास यात्री की मौत

Tue, 19 Jul 2022 12:22 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 19 Jul 2022 12:22 AM IST
सार

अमरनाथ यात्रा के दर्शनार्थियों की संख्या 2.7 लाख पहुंच गई है। आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से बालटाल रूट के लिए 2558 श्रद्धालुओं का जत्था गया, इसमें 1641 पुरुष, 801 महिलाएं, 32 बच्चे, 51 साधु और 33 साध्वी शामिल रहीं।

विज्ञापन
Amarnath Yatra 2022: Fifteen thousand visited Baba Barfani
जम्मू में पंजीकरण के लिए लाइन में लगे भक्त - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमरनाथ यात्रा का दर्शनार्थी आंकड़ा दो लाख के पार हो गया है। यात्रा के शुरू होने के बाद पिछले बीस दिन में दो लाख से अधिक भक्तों ने पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन किए हैं। सोमवार को 15642 श्रद्धालु बाबा के दरबार में नतमस्तक हुए। पवित्र गुफा के पास एक यात्री की मौत हो गई। रक्षाबंधन पर 11 अगस्त तक यात्रा जारी रहेगी।

विज्ञापन


पवित्र गुफा में प्राकृतिक हिमलिंग का आकार कम हुआ है, लेकिन श्रद्धालुओं के जोश और उत्साह में कोई कमी नहीं आई है। जम्मू कश्मीर में देशभर से प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इस बीच सोमवार को आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से 5649 श्रद्धालुओं का जत्था पारंपरिक बालटाल और पहलगाम रूट के लिए रवाना हुआ, जो देर शाम तक संबंधित बेस कैंपों तक पहुंच गया था। 
विज्ञापन


अमरनाथ यात्रा के दर्शनार्थियों की संख्या 2.7 लाख पहुंच गई है। आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से बालटाल रूट के लिए 2558 श्रद्धालुओं का जत्था गया, इसमें 1641 पुरुष, 801 महिलाएं, 32 बच्चे, 51 साधु और 33 साध्वी शामिल रहीं। इसी तरह पहलगाम रूट के लिए 3091 श्रद्धालुओं के जत्थे में 2379 पुरुष, 576 महिलाएं, 4 बच्चे, 119 साधु और 13 साध्वी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू में रोजाना हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं के जोश का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि महाजन हाल शालामार, वैष्णवी धाम और पंचायत भवन रेलवे स्टेशन पर तत्काल पंजीकरण के लिए भारी भीड़ में भक्तों को अपनी बारी के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।

इससे पहले सरस्वती धाम पर तड़के टोकन पाने के लिए भक्तों की भीड़ पहुंच रही है। इन्हीं टोकन के आधार पर तिथि और रूट के मुताबिक यात्रियों का तत्काल यात्री पंजीकरण किया जा रहा है।


वर्ष 2019 में 3.4 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए थे। उस समय जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 को निरस्त करने की प्रक्रिया के बीच यात्रा को आखिर में रोक दिया गया था, जिससे यह आंकड़ा कम रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed