फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath Yatra 2022: Devotees have no fear of terrorists and stone pelters

Amarnath Yatra 2022: श्रीनगर की सड़कों पर दहशतगर्दों का खौफ न पत्थरबाजों का डर... लाल चौक समेत घाटी में गूंज रहे बम-बम भोले के जयघोष 

Sat, 02 Jul 2022 11:26 AM IST
विमल शर्मा बृजेश कुमार सिंह, श्रीनगर
बृजेश कुमार सिंह, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 02 Jul 2022 11:26 AM IST
सार

अलगाववादियों का गढ़ रहे लाल चौक पर भी भोले के भक्त बेखौफ होकर जयकारे करते रहे। शंकराचार्य मंदिर और लाल चौक से कुछ दूरी पर हनुमान मंदिर में दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा। पर्यटक सीजन के साथ ही अमरनाथ यात्रियों के पहुंचने से पूरा श्रीनगर पैक हो गया है।

विज्ञापन
Amarnath Yatra 2022: Devotees have no fear of terrorists and stone pelters
घाटी में झूमते बाबा बर्फानी के भक्त - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

आतंकी गतिविधियों को लेकर संवेदनशील श्रीनगर शहर की सड़कों पर बाबा बर्फानी के भक्तों में न तो दहशतगर्दों का खौफ दिखा और न ही पत्थरबाजों का डर। अपनी ही धुन में भगवान शिव के भक्त मगन दिखे। पंथा चौक पर आधार शिविर से लेकर डल झील तक बम-बम भोले के जयघोष गूंज रहे हैं। यहां तक कि अलगाववादियों का गढ़ रहे लाल चौक पर भी भोले के भक्त बेखौफ होकर जयकारे करते रहे। शंकराचार्य मंदिर और लाल चौक से कुछ दूरी पर हनुमान मंदिर में दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा।

विज्ञापन

बालटाल रूट से पवित्र गुफा की तरफ जा रहे ज्यादा भक्त 

कोरोना काल के दो साल बाद शुरू हुई यात्रा के लिए बालटाल रूट से पवित्र गुफा जाने के प्रति श्रद्धालुओं का रुझान पहलगाम रूट की अपेक्षा अधिक है। पर्यटक सीजन के साथ ही अमरनाथ यात्रियों के पहुंचने से पूरा श्रीनगर पैक हो गया है। सभी होटल फुल हैं। जो खाली भी हैं वहां किराया आम दिनों की तुलना में काफी अधिक हो गया है।

विज्ञापन

डल किनारे के होटलों व शिकारों में भीड़

डल किनारे के होटलों व शिकारे के साथ ही शहर के अन्य हिस्सों के होटलों में भी भीड़ है। शंकराचार्य मंदिर में दर्शन लिए पहुंचीं इंदौर की ज्योति व उनकी बेटी पारूल का कहना है कि काफी दिनों से बाबा के दर्शन की इच्छा थी, जो इस बार पूरी होती दिख रही है। वह अपने परिवार के साथ आई हैं। बहुत कुछ यहां के बारे में उल्टा सीधा सुन रखा था, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं दिखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा बल पर्याप्त संख्या में तैनात

हर ओर शांति है। सुरक्षा बल पर्याप्त संख्या में तैनात हैं। डर नाम की चीज ही नहीं है। यहीं एक अन्य दर्शनार्थी रोपण निवासी राजिंदर सिंह का कहना था कि वह परिवार के छह सदस्यों के साथ आए हैं। तीन जुलाई को यात्रा पर जाना है तो उन्होंने कश्मीर घूमने का भी प्लान बना लिया।

 

वह यहां की खूबसूरती निहारने के साथ ही दर्शन पूजन कर रही हैं। बहुत ही आध्यात्मक अनुभव हो रहा है। देर रात तक डल किनारे भी घूमना फिरना हुआ, लेकिन कहीं भी डर नहीं लगा। सभी लोग मदद को  तत्पर दिखे।

जैसा सुना था वैसा कुछ भी गलत देखने को नहीं मिला

हनुमान मंदिर में 10-12 लोगों का एक समूह दर्शन करने आया था। यह जत्था उत्तर प्रदेश के रायबरेली का था। इसमें शामिल अजय कुशवाहा, रोशन लाल व आशुतोष पांडेय ने जय बजरंगबली के जयकारे लगाते हुए बताया कि जैसा माहौल के बारे में सुना था वैसा कुछ भी नहीं देखने को मिला।
 

हम सब लोग पिछले पांच दिन से यहां हैं। खूब घूम फिर रहे हैं। मंदिरों में भी गए। सड़कों पर जय श्रीराम, जय बजरंग बली व बाबा भोले के नारे लगाए, लेकिन मुस्लिम समुदाय ने कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की। कहीं कोई खौफ जैसा वातावरण नजर नहीं आ रहा है।

खरीदारों से खिले चेहरे

शंकराचार्य मंदिर के बाहर पटरी पर महिलाओं के सौंदर्य की सामग्री तथा जूस बेचने वालों के चेहरे यात्रियों की आमद से खिले हुए हैं। दुकानदार रियाज अहमद व परवेज ने बताया कि श्रीनगर में पर्यटकों की आमद पिछले कुछ महीनों से काफी अधिक है।

अमरनाथ यात्रियों की संख्या भी काफी अधिक

काम पहले भी अच्छे से चल रहा था, लेकिन अमरनाथ यात्रियों की संख्या भी काफी अधिक है। इससे धंधा और अधिक चलेगा क्योंकि जुलाई में स्कूल-कॉलेज खुल जाने की वजह से पर्यटकों की संख्या कम होने की आशंका है। ऐसे में अमरनाथ यात्रियों से रोजी रोजगार को बूस्ट मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed