फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath Yatra 2022: amarnath Helicopter service to be start from Srinagar to Amarnath Shrine this year

Amarnath Yatra 2022: पहली बार अमरनाथ यात्रियों को श्रीनगर से मिलेगी हेलिकॉप्टर की सुविधा

Thu, 09 Jun 2022 04:48 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 09 Jun 2022 04:48 PM IST
सार

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन को तीर्थयात्रियों के लिए सीधे श्रीनगर से पंचतरणी तक हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने का निर्देश दिया है।
 

विज्ञापन
Amarnath Yatra 2022: amarnath Helicopter service to be start from Srinagar to Amarnath Shrine this year
Helicoptor - फोटो : Virgin Experience Days

विस्तार

अमरनाथ यात्रियों को इस बार श्रीनगर से हवाई सुविधा उपलब्ध होगी। केंद्र सरकार ने श्रीनगर से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन को तीर्थयात्रियों के लिए सीधे श्रीनगर से पंचतरणी तक हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


अमरनाथ यात्रा के लिए, पंचतरणी 3,500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित अंतिम पड़ाव बिंदु है। जहां से छह किलोमीटर की यात्रा कर तीर्थयात्री पवित्र गुफा तक पहुंचेगे। अमरनाथ यात्रा मार्ग पर पर्यटकों की भारी भीड़ होने का अनुमान है। इसी को लेकर यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन


अभी तक पंचतरणी तक पहुंचने के लिए बालटाल और पहलगाम मार्ग से जाया जाता है। अमरनाथ मंदिर के लिए छोटा मार्ग बालटाल से है, जो पवित्र गुफा से 15 किमी की दूरी पर स्थित है। पहलगाम से अमरनाथ मंदिर तक का लंबा मार्ग लगभग 46 किमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Amarnath Yatra 2022: amarnath Helicopter service to be start from Srinagar to Amarnath Shrine this year
बाबा अमरनाथ - फोटो : amar ujala
30 जून से शुरू होगी यात्रा

दो साल बाद इस बार बाबा अमरनाथ की यात्रा 30 जून से शुरू होने जा रही है। यात्रा की अवधि 43 दिन की होगी और रक्षाबंधन तक चलेगी। यात्रा के दौरान कोरोना संबंधी सभी नियमों का पालन किया जाएगा। बोर्ड सुबह-शाम बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा में होने वाली आरती का लाइव प्रसारण भी पूर्व की तरह करेगा।

श्रीनगर एयरपोर्ट पर भी आरती सुविधा
श्रीनगर एयरपोर्ट पर भी यात्रियों को बाबा भोले के दरबार से ऑनलाइन आरती प्रसारण सुविधा का लाभ मिलेगा। एयरपोर्ट प्रबंधन ने श्राइन बोर्ड को पत्र लिखकर इसकी अनुमति मांगी है। बोर्ड सूत्रों ने बताया कि इसकी अनुमति दे दी गई है। एयरपोर्ट पर उपलब्ध टीवी स्क्रीन पर यात्री सुबह-शाम आरती का सीधा प्रसारण देख सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed