फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath Yatra 2022: After two year religious journey will start from June 30

Amarnath Yatra 2022: दो साल बाद 30 जून से शुरू होगी धार्मिक यात्रा, देश भर के श्रद्धालु करवा सकते हैं 11 अप्रैल से पंजीकरण

Sat, 09 Apr 2022 01:10 AM IST
विमल शर्मा एजेंसी, जम्मू
एजेंसी, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 09 Apr 2022 01:10 AM IST
सार

श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड को इस साल मंदिर में औसतन तीन लाख से अधिक तीर्थयात्रियों के आने की उम्मीद है। बोर्ड के अधिकारी के अनुसार यात्रा के लिए पंजीकरण 11 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर बैंक की 446 शाखाओं में होगा।

विज्ञापन
Amarnath Yatra 2022: After two year religious journey will start from June 30
अमरनाथ यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोविड-19 महामारी के कारण दो साल से बंद अमरनाथ यात्रा 30 जून से शुरू होने जा रही है। इसके लिए श्रद्धालु 11 अप्रैल से पंजीकरण करा सकते हैं। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड  के सीईओ, नीतीश्वर कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि अमरनाथ यात्रा का समापन 11 अगस्त 2022 को होगा। 

विज्ञापन

मोबाइल एप के माध्यम से भी ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं

कुमार ने बताया कि तीर्थयात्री श्राइन बोर्ड की वेबसाइट और मोबाइल एप के माध्यम से भी ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में एक यात्री निवास बनाया गया है, जिसमें 3000 तीर्थयात्री बैठ सकते हैं।

विज्ञापन

तीन लाख से अधिक तीर्थयात्रियों के आने की उम्मीद

बोर्ड को इस साल मंदिर में औसतन तीन लाख से अधिक तीर्थयात्रियों के आने की उम्मीद है। बोर्ड के अधिकारी के अनुसार यात्रा के लिए पंजीकरण 11 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर बैंक की 446 शाखाओं में होगा। साथ ही पीएनबी बैंक, यस बैंक और देशभर में एसबीआई बैंक की 100 शाखाओं में पंजीकरण शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीमा कवरेज अवधि को बढ़ाकर एक वर्ष कर दिया गया

उन्होंने बताया कि हम तीन लाख से अधिक तीर्थयात्रियों की उम्मीद कर रहे हैं। कुमार ने बताया, तीर्थयात्रियों को आरएफआईडी दिया जाएगा जिसके द्वारा श्राइन बोर्ड तीर्थयात्रियों को ट्रैक कर सकता है। वहीं, टट्टू संचालकों के लिए बीमा कवरेज अवधि को बढ़ाकर एक वर्ष कर दिया गया है।

2020 और 2021 में अमरनाथ यात्रा आयोजित नहीं की जा सकी थी

तीर्थयात्रियों के लिए बीमा कवर इस वर्ष 3 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख किया गया है। कोरोना महामारी के कारण 2020 और 2021 में अमरनाथ यात्रा आयोजित नहीं की जा सकी थी। 2019 में भी 5 अगस्त से कुछ दिन पहले यात्रा को निलंबित कर दिया गया था। 


 

जब केंद्र ने अनुच्छेद 370 को निरस्त कर दिया था और राज्य को दो केंद्रशासित प्रदेशों में विभाजित करते हुए जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को रद्द कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed