{"_id":"5cea73c0bdec2207410e799a","slug":"amarnath-yatra-2019-registration-crossed-one-lakh-online-registration-for-amarnath-yatra-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा 2019: पंजीकरण का आंकड़ा एक लाख के पार, जल्द शुरू होगी ऑनलाइन सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रा 2019: पंजीकरण का आंकड़ा एक लाख के पार, जल्द शुरू होगी ऑनलाइन सुविधा
Sun, 26 May 2019 04:50 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Sun, 26 May 2019 04:50 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा 2019 के लिए अग्रिम यात्री पंजीकरण और हेलीकाप्टर टिकटों को मिलाकर आंकड़ा एक लाख के पार हो गया है। इसमें बैंक शाखाओं में पंजीकरण के साथ हेलीकाप्टर टिकट पाने के लिए शिव भक्तों की भीड़ पहुंच रही है।
गत एक अप्रैल से शुरू हुई अग्रिम पंजीकरण प्रक्रिया में देशभर की बैंक शाखाओं में 85000 यात्रियों ने पंजीकरण करवा लिया है, जबकि 26000 यात्रियों ने हेलीकाप्टर के लिए पंजीकरण करवाया है। हेलीकाप्टर की टिकट पाने वाले यात्रियों को अग्रिम पंजीकरण की जरूरत नहीं होगी और उनकी टिकट ही पंजीकरण मानी जाएगी। लेकिन उन्हें कंपलसरी हेल्थ सर्टिफिकेट लाना जरूरी है।
बोर्ड अधिकारियों के अनुसार अगले कुछ दिनों में बैंक शाखाओं में भी अग्रिम यात्री पंजीकरण का आंकड़ा एक लाख के पार हो जाएगा। हेलीकाप्टर के लिए भी बुकिंग जारी है। यात्रा शुरू होने पर एक बड़ी संख्या आन स्पाट पंजीकरण यात्रियों की रहती है। इनमें अधिकांश वे यात्री होते हैं जिनका आगामी तिथियों में पंजीकरण हुआ होता है, लेकिन भोले बाबा के दर्शनों को आतुर ये भक्त आन स्पाट पंजीकरण करवाकर पहले की तिथियों में यात्रा के लिए रवाना हो जाते हैं।
विज्ञापन
आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो वर्ष 2011 में 6.36 लाख आलटाइम रिकार्ड यात्रियों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए थे। इसके अगले साल 2012 में यह आंकड़ा 6.20 लाख तक पहुंचा। लेकिन उसके बाद आंकड़ा चार लाख तक नहीं पहुंच पाया है। वर्ष 2018 में 2.85 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में हाजिरी दी थी। इस साल 46 दिन की अमरनाथ यात्रा हो रही है।
ऑनलाइन पंजीकरण सुविधा जल्द देने की तैयारी
श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की ओर से यात्रियों को ऑनलाइन पंजीकरण सुविधा देने की तैयारी की जा रही है। उम्मीद है कि इसे जून में शुरू किया जा सकता है। बोर्ड अधिकारियों के अनुसार ऑनलाइन के लिए प्रस्ताव बनाकर बोर्ड के चेयरमैन व राज्यपाल के पास भेजा जाएगा। इस पर मुहर लगने के बाद यह सुविधा शुरू की जाएगी। ऑनलाइन पंजीकरण के दौरान श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की वेबसाइट पर जरूरी जानकारी के साथ कंपलसरी हेल्थ सर्टिफिकेट अपलोड किया जाएगा। इसके बाद यात्रा के दौरान बालटाल/दोमेल और नुनवान/पहलगाम/चंदनबाड़ी बेस कैंप पर असली कंपलसरी हेल्थ सर्टिफिकेट की जांच की जाएगी।
जून के मध्य में पहुंचेंगे लंगर संगठन
श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की ओर से लंगरों की अनुमति मिलने के बाद लंगर संगठन जोरशोर से तैयारियों में जुटे हैं। पारंपरिक बालटाल और पहलगाम ट्रैक पर 114 लंगर लगाए जाएंगे। श्री अमरनाथ बर्फानी लंगर आर्गनाइजेशन (साबलो) के महासचिव राजन गुप्ता ने बताया कि जून के मध्य देशभर से जम्मू-कश्मीर में लंगर संगठनों का पहुंचना शुरू हो जाएगा। लंगरों के लिए सालभर तैयारी की जाती है। उम्मीद है कि इस बार यात्रा के दौरान कश्मीर का माहौल अच्छा रहने के साथ मौसम शिवभक्तों का साथ देगा।