फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   amarnath yatra 2019: preparation in base camp and security bunkers in completing stage in jammu

अमरनाथ यात्रा 2019 की तैयारियां तेज, यात्री शेड का निर्माण जारी, सुरक्षा बल तैयार कर रहे चौकियां

Wed, 26 Jun 2019 01:38 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Wed, 26 Jun 2019 01:38 PM IST
विज्ञापन
amarnath yatra 2019: preparation in base camp and security bunkers in completing stage in jammu
अमरनाथ यात्रा को लेकर सुरक्षा में तैनात जवान - फोटो : PTI
अमरनाथ यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। भगवती नगर में सड़क पर तारकोल बिछाने का काम भी शुरू हो गया है। इसी मार्ग से श्रद्धालु बेस कैंप भगवती नगर में पहुंचते हैं। 
विज्ञापन


कुछ दिन पहले तक सड़क खस्ताहाल स्थिति में थी। अमर उजाला ने इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। लोक निर्माण विभाग ने इस सड़क पर तारकोल डालने का काम शुरू करा दिया है। मंगलवार तक लगभग आधा किलोमीटर सड़क बना दी गई थी, जबकि आगे का काम अभी जारी था। आगामी तीन से चार दिनों में काम पूरा हो जाएगा। इसके अलावा श्रद्धालुओं के लिए शेड बनाने का काम भी जारी है। इन शेडों में जरूरी प्रक्रिया पूरी करने के बाद श्रद्धालु बेस कैंप पहुंचते हैं। 
विज्ञापन


उधर, सुरक्षा बल भी चौकियां बनाने में तेजी से जुटे हैं। बेस कैंप के बाहर सीआरपीएफ ने पहरा देना शुरू कर दिया है। बेस कैंप के अंदर किसी को भी अभी आने जाने की अनुमति नहीं है। बेस कैंप में श्रद्धालुओं को ठहरने के लिए उचित व्यवस्था की गई है। हॉल में लाइट लगाने का काम पूरा हो चुका है। पेयजल की भी पर्याप्त व्यवस्था की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साफ-सफाई के लिए होंगे 200 कर्मचारी 
नगर निगम रेलवे स्टेशन से बेस कैंप भगवती नगर तक 200 से ज्यादा सफाई कर्मचारी तैनात करेगा। ये कर्मचारी बाहरी राज्यों से बुलाए गए हैं। वहीं यात्रा के दौरान श्रद्धालु खुले में कचरे को फेंक देते हैं। इससे गंदगी काफी फैलती है। इसे गंभीरता से लिया गया है। इस बार जगह-जगह कूड़ेदान की सुविधा दी जाएगी। नगर निगम 300 से ज्यादा कूड़ेदान रखवाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed