फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath Yatra: 19 thousand pilgrims reached holy cave fifth day, Amarnath Yatri feedback service started

Amarnath Yatra 2022: पांचवें दिन 19 हजार श्रद्धालु पहुंचे पवित्र गुफा, अमरनाथ यात्री फीडबैक सेवा शुरू

Tue, 05 Jul 2022 12:49 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 05 Jul 2022 12:49 PM IST
सार

आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच छठे जत्थे में 7276 यात्री रवाना हुए। यात्रा को लेकर शिवभक्तों में जबरदस्त उत्साह है। यात्रा के आगे बढ़ने के साथ श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की ओर से यात्री फीडबैक सेवा (पीएफएस) शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
Amarnath Yatra: 19 thousand pilgrims reached holy cave fifth day, Amarnath Yatri feedback service started
Amarnath Yatra 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरनाथ यात्रियों के लिए श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की ओर से यात्री फीडबैक सेवा (पीएफएस) शुरू की गई है। इसमें एसएमएस के माध्यम से फीडबैक लेकर यात्रा शिविरों में आवास, स्वच्छता और भोजन की गुणवत्ता पर यात्रियों की टिप्पणी और सुझाव लिए जा रहे हैं। इस बीच सोमवार को पांचवें दिन करीब 19 हजार भक्तों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच छठे जत्थे में 7276 यात्री रवाना हुए। यात्रा को लेकर शिवभक्तों में जबरदस्त उत्साह है। 

विज्ञापन

Amarnath Yatra: 19 thousand pilgrims reached holy cave fifth day, Amarnath Yatri feedback service started
जम्मू में पंजीकरण के लिए लाइन में लगे साधु - फोटो : अमर उजाला

श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार हो रहा इजाफा

यात्रा के आगे बढ़ने के साथ श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से बालटाल रूट के लिए 2187 पुरुष, 658 महिलाओं, 8 बच्चों और 42 साधुओं के साथ 2895 यात्री 150 हल्के और भारी वाहनों में कश्मीर के लिए रवाना हुए। इसी तरह पहलगाम के लिए 182 हल्के और भारी वाहनों में 4381 श्रद्धालु रवाना हुए, इसमें 3679 पुरुष, 548 महिलाएं, 14 बच्चे, 131 साधु और 9 साध्वी शामिल रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Amarnath Yatra: 19 thousand pilgrims reached holy cave fifth day, Amarnath Yatri feedback service started
Amarnath Yatra 2022 - फोटो : बासित जरगर

तीर्थ यात्रियों की आमद बढ़ने से शहर में चहल-पहल

जम्मू में देशभर से प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। तीर्थ यात्रियों की आमद बढ़ने से शहर में चहल-पहल बढ़ी है। यात्री शहर के प्रमुख बाजारों का रुख कर रहे हैं। श्री रघुनाथ बाजार में रौनक है। वहीं, पुरानी मंडी स्थित श्री राम मंदिर में साधु संत पूरे माहौल को शिवमय बना रहे हैं। दिनभर भजन कीर्तन से चारों ओर बम बम भोले के जयघोष गूंज रहे हैं। आधार शिविर भगवती नगर में भी यही नजारा है। आध्यात्मिक प्रस्तुतियों से पूरा माहौल भक्तिमय बना हुआ है।

विज्ञापन

Amarnath Yatra: 19 thousand pilgrims reached holy cave fifth day, Amarnath Yatri feedback service started
बालटाल मार्ग से बाबा बर्फानी के दर्शनों को जाता दल - फोटो : बासित जरगर

यात्री बोले-हमें कोई डर नहीं, जवान हमारी सुरक्षा में तैनात है

अमरनाथ यात्रा को लेकर यात्रियों में उत्साह का माहौल है। आधार शिविर भगवती नगर भोले के रंग में रंगा है। भोले के भजन कीर्तन से माहौल भक्तीमय बना हुआ है। बाहरी राज्यों से प्रतिदिन 100 से अधिक वाहन जम्मू पहुंच रहे हैं, जिनमें हजारों की संख्या में अमरनाथ यात्री हैं। इन यात्रियों में अधिकांश ने ऑनलाइन पंजीकरण करवा रखा है। गुजरात से आए अमरनाथ यात्री गोविंद ने कहा कि पहली बार यात्रा पर आया हूं। हमने अप्रैल में ऑनलाइन पंजीकरण किया था। दो साल से कोविड था और यात्रा भी बंद थी। ऐसे में इस बार यात्रा पर आने की योजना बनाई।

Amarnath Yatra: 19 thousand pilgrims reached holy cave fifth day, Amarnath Yatri feedback service started
जम्मू में बाबा बर्फानी के भक्त - फोटो : अमर उजाला

गुजरात के एक अन्य यात्री विनोद ने कहा कि भगवान के दर्शन करने की लालसा है। पहली बार यात्रा पर आया हूं। कश्मीर में जाने से कोई डर नहीं है। हमारी सुरक्षा में तैनात जवानों पर हमें भरोसा है।मध्यप्रदेश से आए यात्री संतलाल दूसरी बार यात्रा पर आए हैं। उन्होंने 2019 में भी यात्रा की थी।  इस बार यात्रियों की सुविधाओं में काफी वृद्धि हुई है। आधार शिविर में यात्रियों के रहने की व्यवस्था काफी अच्छी की है। जम्मू में गर्मी ज्यादा है, लेकिन प्रशासन ने प्रबंध अच्छे किए हैं। मध्यप्रदेश के ही यात्री विक्रम ने कहा कि परिवार के साथ यात्रा पर आए हैं। भोलेनाथ के दर्शन करने की इच्छा काफी समय से थी। उन्होंने कहा कि हमने ऑनलाइन पंजीकरण करवाया था। 

Amarnath Yatra: 19 thousand pilgrims reached holy cave fifth day, Amarnath Yatri feedback service started
जम्मू में पंजीकरण के लिए लाइन में लगे भक्त - फोटो : अमर उजाला

पंजीकरण के लिए लग रही लंबी-लंबी कतारें 

अमरनाथ यात्रा के लिए तत्काल पंजीकरण के लिए लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं। रेलवे स्टेशन स्थित वैष्णवी धाम, पुरानी मंडी स्थित राम मंदिर और महाजन सभा में यात्रियों का तत्काल पंजीकरण हो रहा है। पंजीकरण के लिए सुबह से लाइनें लग जाती थीं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed