फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath yatra: 1200 tents ready at Baltal base camp locals eager to welcome pilgrims

Amarnath yatra: बालटाल आधार शिविर में 1200 टेंट तैयार, तीर्थयात्रियों के स्वागत के लिए स्थानीय लोग आतुर

Mon, 27 Jun 2022 04:39 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 27 Jun 2022 04:39 PM IST
सार

बालटाल आधार शिविर में टेंट लगाने का कार्य अंतिम चरण में है। यहां 1200 टेंट लग कर तैयार हैं। हर टेंट में दस लोग रह पाएंगे।

विज्ञापन
Amarnath yatra: 1200 tents ready at Baltal base camp locals eager to welcome pilgrims
Baltal Base Camp - फोटो : ANI

विस्तार

बाबा अमरनाथ यात्रा 2022 के शुरू होने में केवल तीन दिन शेष हैं। इस कड़ी में बालटाल आधार शिविर में टेंट लगाने का कार्य अंतिम चरण में है। यहां 1200 टेंट लग कर तैयार हैं। हर टेंट में दस लोग रह पाएंगे। सेना, जिला प्रशासन और श्राइन बोर्ड की मदद से अब 500 टेंट और लगाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


अमरनाथ तीर्थयात्रियों का पहला जत्था जम्मू में भगवती नगर-आधार शिविर से रवाना होने की तैयारी में हैं। यात्रा 30 जून से शुरू होगी। पहले यह 29 जून को निर्धारित की गई थी। 
विज्ञापन


शिविर निदेशक एनएस जामवाल ने बताया कि सोनमर्ग के बालटाल में पहले से ही करीब 1200 टेंट तैयार हैं। सेना, जिला प्रशासन और श्राइन बोर्ड की मदद से अब 500 टेंट और लगाए जा रहे हैं। इनमें से प्रत्येक टेंट में 10 लोग रह सकते हैं। इससे स्थानीय लोगों को भी रोजगार के अवसर मिल रहा है। कश्मीर सदियों से अतिथि सत्कार के लिए जाना जाता है। सरकार के साथ-साथ स्थानीय लोग भी तीर्थयात्रियों के स्वागत के लिए आतुर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बालटाल से दोमेल तक 15 बैटरी कार

इस बार बालटाल से दोमेल तक श्रद्धालुओं को बैटरी कार सुविधा भी मिलेगी। यह सुविधा मुफ्त में होगी। इसके लिए 15 बैटरी कार होंगी। बैटरी कार बुजुर्गों, बीमारों और अशक्तों को मिलेगी। साधुओं की यात्रा बिल्कुल मुफ्त होगी। 

प्री पेड बूथ से ही मिलेंगे पिट्ठू, घोड़े वाले

श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने यात्रियों को ओवर चार्ज से बचाने के लिए इस बार प्री पेड बूथ की व्यवस्था की है। इन बूथों से निर्धारित दर पर पिट्ठू, घोड़े वाले मिलेंगे। बिना प्री पेड बूथ के इन सेवाओं को नहीं लिया जा सकता है। बोर्ड प्रशासन का कहना है कि इससे श्रद्धालुओं को अधिक राशि का भुगतान नहीं करना होगा।

हेलिपैड भी नए बनाए गए

श्राइन बोर्ड प्रशासन ने बताया कि श्रीनगर से इस बार शुरू की गई हेलिकॉप्टर सेवा के लिए हुमहामा में हेलीपैड बनाया गया है। इसके अलावा पहलगाम व नीलग्राथ में दो-दो नए हेलीपैड बनाए गए हैं। आपातकालीन हेलीपैड भी तैयार किए गए हैं। श्रीनगर से हेलिकॉप्टर सुविधा से अब यात्रियों को एक ही दिन में बाबा बर्फानी के दर्शन हो सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed