{"_id":"5efce2dab22f155a2233bee5","slug":"amarnath-pilgrims-will-go-forward-only-after-the-quarantine-in-kathua","type":"story","status":"publish","title_hn":"कठुआ में क्वारंटीन के बाद ही आगे जाएंगे अमरनाथ यात्री, श्रद्धालुओं के लिए छह केंद्र चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कठुआ में क्वारंटीन के बाद ही आगे जाएंगे अमरनाथ यात्री, श्रद्धालुओं के लिए छह केंद्र चिह्नित
Thu, 02 Jul 2020 12:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 02 Jul 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री अमरनाथ यात्रा की तिथि अभी तय नहीं हो पाई है लेकिन दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों को पहले कठुआ जिले में क्वारंटीन किया जाएगा। कोविड टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद ही उन्हें आगे जाने की अनुमति दी जाएगी। बुधवार को जम्मू के मंडलायुक्त संजीव वर्मा ने जिला प्रशासन के साथ बैठक में 500 से 1000 यात्रियों को क्वारंटीन करने की व्यवस्था के निर्देश दिए।
विज्ञापन
जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुसार यात्रा शुरू होने पर यात्रियों की लखनपुर में सैंपल जांच होगी। रिपोर्ट आने तक इन्हें छह क्वारंटीन सेंटरों में ठहराया जाएगा।
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर जिले में इस बार किसी भी लंगर को अनुमति नहीं दी गई है। ऐसे में श्रद्धालुओं के खाने की व्यवस्था प्रशासन करेगा। श्रद्धालुओं को राजकीय डिग्री कॉलेज कठुआ, तीन निजी कॉलेजों और लंगर स्थलों पर प्रस्तावित क्वारंटीन केंद्रों में ठहराया जाएगा।
विज्ञापन