{"_id":"5d23905e8ebc3e6cf2319226","slug":"amarnath-pilgrims-will-go-again-from-jammu-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दिन बाद आज फिर जम्मू से जाएगा अमरनाथ यात्रियों का जत्था, कल लगाई गई थी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दिन बाद आज फिर जम्मू से जाएगा अमरनाथ यात्रियों का जत्था, कल लगाई गई थी रोक
Tue, 09 Jul 2019 12:20 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 09 Jul 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
अमरनाथ यात्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर के बालटाल व पहलगाम आधार शिविरों में यात्रियों की संख्या बढ़ने के कारण सोमवार को भगवती नगर से अमरनाथ के यात्रियों का जत्था घाटी के लिए नहीं भेजा गया। अब मंगलवार तड़के अगला जत्था रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
इसमें पारंपरिक बालटाल और पहलगाम रूट के लिए यात्री रवाना किए जाएंगे। हालांकि भगवती नगर से जत्था नहीं जाने के बावजूद दोनों ट्रैक पर सोमवार को भी यात्रा जारी रही। जम्मू में विभिन्न काउंटरों पर तीर्थ यात्रियों को टोकन जारी करने के साथ उनका ऑनस्पॉट पंजीकरण किया गया।
विज्ञापन
जत्था रोके जाने से भगवती नगर शिविर पूरी तरह पैक
सोमवार को यात्रा रोके जाने से आधार शिविर भगवती नगर जम्मू यात्रियों से पूरी तरह से पैक हो गया था। जिससे बड़ी संख्या में यात्रियों को अग्रवाल सभा सहित शहर के अन्य दूसरे पड़ाव स्थलों पर शिफ्ट किया गया। यात्रा रुकने से श्रद्धालुओं ने शहर के धार्मिक स्थलों का भ्रमण किया।
विज्ञापन
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
देखते हुए सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए हैं। जत्थे की रवानगी के दौरान यात्रा रूट पर आम वाहनों की आवाजाही को बंद रखा जा रहा है। यात्रियों के लिए मौसम भी अनुकूल बना हुआ है। मौसम ने अभी तक यात्रियों के कदम नहीं रोके हैं।
अमरनाथ यात्रियों का जत्था मंगलवार सुबह घाटी के लिए भेजा जाएगा
-रमेश कुमार, उपायुक्त जम्मू