फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Amarnath pilgrims were stopped on the way

दूसरे दिन भी हाईवे पर रुकी रही यात्रा, रास्ते में अटके अमरनाथ यात्री

Tue, 19 Jul 2016 07:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 19 Jul 2016 07:49 PM IST
विज्ञापन
Amarnath pilgrims were stopped on the way
amarnath yatra - फोटो : Amar Ujala
घाटी में तनावपूर्ण हालात के चलते बनिहाल के पास सोमवार की रात से रोकी गई अमरनाथ यात्रा दूसरे दिन मंगलवार को भी शाम तक नहीं छोड़ी जा सकी।
विज्ञापन


बनिहाल से जवाहर टनल तक अमरनाथ यात्रियों और अन्य यात्रियों के 300 वाहन फंसे हुए हैं। बाबा के भक्तों ने यहां रात वाहनों में ही बिताई। यात्रा के लिए छोड़े जाने की मांग को लेकर यात्रियों ने प्रदर्शन किया। उम्मीद है कि घाटी के हालात को देखते हुए रात में यात्रा छोड़ी जाएगी। इस बीच दोपहर बाद जम्मू आधार शिविर से पहलगाम और बालटाल रूट के लिए 2640 यात्रियों के जत्थे को रवाना किया गया। 

सोमवार को काजीगुंड में फायरिंग में दो लोगों के मारे जाने के बाद जम्मू आधार शिविर से सोमवार को भेजा गया जत्था शैतानी नाले के पास रोक दिया गया था। यात्रियों के 50 वाहन शैतानी नाले के पास ही रुके हुए थे, जबकि एक वाहन से 51 यात्री बनिहाल लौट आए।
विज्ञापन


कुल 1745 अमरनाथ यात्री यहां फंसे हुए थे। पूरी रात यात्रियों ने अपने वाहन में ही गुजारे। सभी को लंगरों से भोजन की व्यवस्था कराई गई। हालांकि, ठहरने का प्रबंध नहीं होने की वजह से उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्लीयरंस मिलने पर ही रवाना होगी यात्रा

Amarnath pilgrims were stopped on the way
अमरनाथ यात्रा - फोटो : PTI
इस बीच मंगलवार दोपहर को आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से पारंपरिक पहलगाम और बालटाल रूट के लिए 66 वाहनों से 2640 यात्रियों के जत्थे रवाना किए गए। इसमें 1833 पुरुष, 757 महिलाएं और 50 साधु शामिल रहे। आधार शिविर जम्मू में पहले सुबह यात्रियों को यात्रा के लिए तैयार रहने की सूचना दी गई, लेकिन जत्था दोपहर को रवाना किया गया।

उधर, शालामार स्थित महाजन हाल में पहलगाम रूट के लिए 527 यात्रियों का तत्काल पंजीकरण किया गया। इसमें 374 पुरुष और 153 महिला श्रद्धालु शामिल थीं। रेलवे स्टेशन के पास वैष्णवी और सरस्वती धाम में भी सैकड़ों यात्रियों का तत्काल पंजीकरण किया गया। 

ट्रैफिक अधिकारियों के अनुसार रात के अंधेरे में यात्रा को छोड़ने की तैयारी की जा रही है। उनके अनुसार यात्रा रूट पर संबंधित जिला प्रशासन की ओर से क्लीयरंस मिलने पर ही यात्री वाहनों को आगे जाने की इजाजत दी जाएगी। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रख कर ही फैसला लिया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed