फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath Pilgrims stranded on highway for three hours due to Landslide on National Highway

तीन घंटे राजमार्ग पर फंसे रहे अमरनाथ यात्री, पस्सियां गिरने से बंद हुआ राष्ट्रीय राजमार्ग

Tue, 09 Jul 2019 07:50 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उधमपुर/रामबन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उधमपुर/रामबन Published by: देव कश्यप Updated Tue, 09 Jul 2019 07:50 PM IST
विज्ञापन
Amarnath Pilgrims stranded on highway for three hours due to Landslide on National Highway
Amarnath Pilgrims - फोटो : ANI

बारिश के दौरान मंगलवार सुबह रामबन के डिगडोल, गांगरू और पंथयाल में पहाड़ से पस्सियां गिरने पर करीब तीन घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग बंद रहा। राजमार्ग बंद होने के दौरान रामबन से अमरनाथ यात्रा का जत्था होकर गुजर रहा था। राजमार्ग बंद होने पर अमरनाथ यात्रियों के वाहन बीच में फंस गए। प्रशासन व पुलिस ने तुरंत राजमार्ग को खुलवाने का काम शुरू कर दिया। तीन घंटे कड़ी मशक्कत करने के बाद राजमार्ग को खोल कर अमरनाथ यात्रा के जत्थे को घाटी की तरफ रवाना कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सुबह करीब नौ बजे उधमपुर से निकल कर अमरनाथ यात्रा का जत्था जब रामबन के डिगडोल, पंथयाल, गांगरू इलाके में पहुंचा तो अचानक पहाड़ से पत्थर व पस्सियां गिरने लगी। राजमार्ग पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने वाहनों को वहीं पर रोक दिया। जिन स्थानों पर पस्सियां गिर रही थीं, उसको खाली करा दिया गया। राजमार्ग के बंद होने पर रामबन के विभिन्न हिस्सों के केवल अमरनाथ यात्रियों के ही वाहन खड़े नजर आ रहे थे। वहीं प्रशासन ने फोर लेन राजमार्ग का निर्माण कर रही कंपनी को जल्द से जल्द राजमार्ग को खोलने का आदेश जारी कर दिया। आदेश मिलने के बाद कंपनी की मशीनरी ने भी पस्सियां व पत्थरों को हटा कर राजमार्ग को खोलने का काम शुरू कर दिया। वहीं लंबे इंतजार के बाद जब राजमार्ग नहीं खुला को यात्री भी परेशान होकर वाहनों से बाहर निकल आए। 
विज्ञापन


पुलिस ने चिनैनी नाशरी टनल के पास भी कुछ अमरनाथ यात्रियों के वाहनों को रोक दिया। घंटों मशक्कत के बाद दोपहर करीब 12 बजे राजमार्ग को खोलने में कामयाबी मिली। राजमार्ग के खुलते ही पुलिस ने सबसे पहले अमरनाथ यात्रियों के वाहनों को घाटी की तरफ रवाना किया। जब वाहन चलने शुरू हुए तो देखते ही देखते जाम की स्थिति पैदा हो गई। जाम में अमरनाथ यात्रा कर वापस लौट रहे यात्रियों के भी वाहन फंसे गए। इसके दिन भर राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed